फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   in 2014 Vladimir Putin ordered downing of passenger plane because of bomb threat

जब पुतिन ने यात्री विमान गिराने का दिया था हुक्म

Mon, 12 Mar 2018 12:08 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Mon, 12 Mar 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
in 2014 Vladimir Putin ordered downing of passenger plane because of bomb threat
व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म में कहा है कि उन्होंने एक यात्री विमान को गिराने का आदेश दिया था, क्योंकि उन्हें पता चला कि विमान में बम है और 2014 सोची विंटर ओलंपिक पर हमला होने वाला है। इस दो घंटे की डॉक्यूमेंट्री को ऑनलाइन रिलीज किया गया है। डॉक्यूमेंट्री में राष्ट्रपति पुतिन कहते हैं, "खेलों के शुरू होने से पहले उन्हें पता चला कि यूक्रेन से तुर्की जाने वाला हवाई जहाज हाइजैक हो गया है। लेकिन ये गलत खबर थी और जहाज को नहीं गिराया गया।" यह डॉक्यूमेंट्री तब आई है, जब 18 मार्च को वहां चुनाव है और पुतिन के जीतने के आसार अच्छे हैं।

विज्ञापन


पुतिन के सामने सात लोगों ने चुनौती पेश की है, लेकिन किसी को भी मजबूत समर्थन मिलने की उम्मीद नहीं है और मुख्य विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को तो चुनाव में खड़े होने से ही प्रतिबंधित कर दिया गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, पुतिन फिल्म में कहते हैं, "मुझे बताया गया कि यूक्रेन से इस्तांबुल जाने वाले एक हवाई जहाज को हाइजैक कर लिया गया है और हाइजैकर्स ने उसे सोची में उतारने को कहा।"
विज्ञापन


मैंने उनसे कहा- गिरा दो जहाज'

रिपोर्टर एंड्रे कंद्राशोव का कहना है कि तुर्किश पेगेसस एयरलाइन्स बोइंग 737-800 विमान, जो कि हार्किव से इस्तांबुल 110 यात्रियों को ले जा रहा था, उसके पायलट ने बताया कि एक यात्री के पास बम था और उन्हें विमान को सोची उतारने को कहा। डॉक्यूमेंट्री में पुतिन कहते हैं कि सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें बताया कि ऐसी स्थिति में प्रक्रिया के हिसाब से हवाई जहाज को गिरा देना ही ठीक है। पुतिन कहते हैं, "मैंने उनसे कहा कि प्रक्रिया के हिसाब से ही करो।" फिर वे कहते हैं कुछ मिनटों बाद उन्हें दूसरा फोन आया, जिससे पता चला कि खबर गलत थी। पुतिन का कहना है कि इसके थोड़ी ही देर बाद वे सोची में ओलंपिक समारोह में पहुंच गए। रॉयटर्स के मुताबिक, राष्ट्रपति दफ्तर के प्रवक्ता दमित्रि पेस्कोव ने भी पुतिन की बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'ऐसी स्थिति ना कभी आई है और ना आएगी'

इस डॉक्यूमेंट्री का पहला हिस्सा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। पोस्ट करने वाले अकाउंट में से एक मीडिया मैनेजर और टिप्पणीकार दमित्रि किसेल्योव और एक राष्ट्रपति समर्थक यू-टयूब अकाउंट है। इस डॉक्यूमेंट्री में टीवी एंकर और पुतिन के मीडिया सचिव कंद्राशोव पुतिन से पूछते हैं कि क्या कभी किसी स्थिति में उन्होंने क्राइमिया को यूक्रेन लौटा देने का सोचा था। रूस के टास न्यूज के मुताबिक, पुतिन ने जवाब दिया, "आप क्या कह रहे हैं? ऐसी स्थिति ना कभी आई है और ना आएगी।" रूस ने 2014 में क्राइमिया प्रायद्विप को अपने कब्जे में कर लिया था। पिछले साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र संघ ने रूस पर क्राइमिया में मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।

'मैं धोखा माफ नहीं कर सकता'

पुतिन कहते हैं कि वो कुछ चीजों को तो माफ कर सकते हैं, लेकिन हर चीज को नहीं। जब कंद्राशोव पूछते हैं कि कौन सी बात को माफ नहीं कर सकते तो पुतिन जवाब देते हैं - धोखा। लेकिन पुतिन कहते हैं कि अभी तक तो उन्हें ऐसी किसी घटना से रूबरू नहीं होना पड़ा है, जिसे धोखा कहा जाए। वो कहते हैं, "शायद मैंने लोग ही ऐसे चुने हैं जो ऐसा नहीं कर सकते।"


मेरे दादा नेताओं के यहां खाना बनाते थे'

पुतिन बताते हैं कि उनके दादा रूस के पूर्व नेताओं व्लादिमीर लेनिन और जोसेफ स्टालिन के यहां खाना बनाते थे। पुतिन कहते हैं कि उनके दादा स्पिरिडन पुतिन स्टालिन के स्टाफ के अच्छे सदस्यों में से माने जाते थे। डॉक्यूमेंट्री में बताया गया है कि स्पिरिडन पुतिन सोवियत सरकार में अपनी मौत के कुछ दिन पहले तक काम करते रहे थे। 1965 में 86 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed