फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   how were shakespeare's signature

कैसे थे शेक्सपियर के दस्तख़त

Sat, 25 May 2013 07:06 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 25 May 2013 07:06 PM IST
विज्ञापन
how were shakespeare's signature

विलियम शेक्सपियर के करीब 400 साल पुराने बहुमूल्य दस्तखत को जल्द ही लंदन में एक प्रदर्शनी के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन


ब्लैकफ्रायर्स में 140 पाउंड की संपत्ति के हस्तांतरण दस्तावेज पर इस मशहूर लेखक का नाम दर्ज है। यह हस्ताक्षर शेक्सपियर के केवल छह ज्ञात हस्ताक्षरों में एक है।

ये संपत्ति 1666 में लंदन में लगी भयानक आग के दौरान नष्ट हो गई थी। इस दस्तावेज को 28 मई को प्रदर्शित किया जाएगा।

दस्तावेज में विलियम जॉनसन के भी दस्तखत हैं और अभिनेता जॉन हेमिंग्स का नाम भी ट्रस्टी के रूप में है, लेकिन उनके दस्तखत नहीं हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि जॉनसन मरमेड नाम की एक शराबखाने के मालिक जहाँ शेक्सपियर आया करते थे।

लंदन से नाता
लंदन मेट्रोपोलिटन आर्काइव्स के लारेंस वार्ड ने बताया कि शेक्सपियर कुछ समय के लिए लंदन के बिशपगेट क्षेत्र, साउथबैंक और शहर की सिलवर स्ट्रीट में रहते थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि, “मैं सोचता हूँ कि हम शेक्सपियर और स्टार्टफोर्ड के बारे में काफी कुछ जानते हैं, लेकिन वास्तव में लंदन के इतिहास में शेक्सपियर काफी बड़ी हस्ती हैं।लंदन वह जगह है जहाँ उन्होंने वास्तव में काम किया। शोरडिच में थियेटर के दिनों से लेकर ग्लोब तक।”
विज्ञापन
विज्ञापन


शेक्सपियर की वसीहत के मुताबिक इस लेखक ने अपनी ब्लैकफ्रायर्स की संपत्ति का एक कमरा किराए पर दिया था।

वार्ड ने बताया कि, “हम शेक्सपियर के केवल छह हस्ताक्षरों के बारे में जानते हैं। इसलिए हमारे लिए ये वास्तव में अमूल्य हैं।” यह प्रदर्शनी 28 सितंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed