फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   half-million dollar were buried in the ground

ज़मीन में दबे थे साढ़े पांच लाख डॉलर

Sun, 25 Nov 2012 02:03 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2012 02:03 PM IST
विज्ञापन
half-million dollar were buried in the ground
वेनेजुएला में सुरक्षा बलों को कोलंबिया की सीमा के पास साढ़े पांच लाख डॉलर मिले हैं जो ज़मीन में दबा कर रखे गए थे।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के प्रवक्ता जॉर्ज गालिंडो ने ये जानकारी दी है।

यह पैसा प्लास्टिक के बोरे में छुपा कर रखा गया था। मेटा नदी के किनारे पर छुपा कर रखे गए इस बोरे में एक किलो कोकीन और एक राइफल भी मिली है।

अधिकारियों ने अभी तक ये नहीं बताया है कि सुरक्षा बल इस पैसे तक पहुंचे कैसे।

वेनेजुएला में पिछले कुछ समय में बड़ी संख्या में ड्रग्स के तस्करों, कोलंबिया के गुरिल्ला संगठनों के कार्यकर्ताओं और ड्रग डीलरों को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि ड्रग डीलर्स आम तौर पर नगद पैसा दूर दराज़ के क्षेत्रों में ऐसे ही छुपा कर रखते हैं।

मंत्रालय के प्रवक्ता गालिंडो के अनुसार ये पैसा सौ सौ डॉलर की शक्ल में था और इन्हें छह प्लास्टिक बोरों में एक ग्रामीण इलाक़े में दबा कर रखा गया था।

इससे पहले 2003 में कोलंबिया के सैनिकों को कोलंबिया के जंगलों में 2 करोड़ डॉलर मिले थे जो ज़मीन में दबा कर रखे गए थे।

इन सैनिकों ने जंगल में दबे पैसे के बारे में अधिकारियों को जानकारी नहीं दी थी जिसके बाद सैनिकों पर चोरी का इल्जाम लगा था। इस मामले में अभी भी फैसला आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed