फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   good trade relation with india more than icj seat says british media

ICJ में एक सीट से ज्यादा जरूरी है भारत के साथ अच्छे व्यापारिक संबंधः ब्रिटिश मीडिया

Wed, 22 Nov 2017 11:35 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 22 Nov 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
good trade relation with india more than icj seat says british media
दलवीर सिंह भंडारी - फोटो : File Photo
1946 में स्थापित होने के बाद से पहली बार ऐसा हो रहा है जब इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में ब्रिटेन का कोई जज नहीं होगा। इस पर ब्रिटेन में विपक्षी पार्टियों के विरोधी सुर भी उठने लगे हैं। हाउस ऑफ कॉमन्स में टोरी पार्टी के सांसद रॉबर्ट जेनरिक ने इसे ब्रिटिश डिप्लोमेसी की बड़ी हार बताया है। 
विज्ञापन


उनके इस बयान का समर्थन लंदन की थिंक टैंक चैटम हाउस की असोसिएट फेलो लेजली विंजामुरी ने भी किया। उन्होंने कहा कि मैं भी ऐसा मानती हूं कि यह ब्रिटेन के लिए शर्मिंदगी की बात है। 
विज्ञापन


वहीं द इकॉनमिस्ट के एडिटर रॉबर्ट गेस्ट ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह यूके के लिए बहुत बड़ी बात है। यह भारत के लिए बड़ी बात हो सकती है। यह पहले से तय था कि ब्रिटेन इस मुद्दे पर झुकने के लिए तैयार है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रिटेन ब्रेग्जिट से बाहर होने के बाद वो भारत से अच्छे व्यापारिक संबंध बनाने पर जोर दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः 1946 के बाद पहली बार ICJ में नहीं होगा ब्रिटेन, दलवीर की जीत को भारत ने बताया 'ऐतिहासिक'

इस वक्त ब्रिटेन के लिए भारत से बेहतर व्यापारिक संबंध आईसीजे की एक सीट से ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत को इस वक्त उसकी असली हैसियत के मुताबिक उसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कम मान्यता मिली हुई है। इसलिए भारत ज्यादा मान्यता पाने में लगा हुआ है। भारत तेजी से बड़ी ताकत बनता जा रहा है और उसे आईसीजे में एक सीट मिलनी ही चाहिए थी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed