फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   girls suffer most in global recession

लड़कियां बनीं मंदी की मार की शिकार

Tue, 22 Jan 2013 02:52 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 22 Jan 2013 02:52 PM IST
विज्ञापन
girls suffer most in global recession

शोध संस्था प्लान इंटरनेशनल एंड ओवरसीज डेवेलपमेंट इंस्टीट्यूट ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि दुनिया महिलाओं की देखभाल करने के मामले में बुरी तरह से असफल हो रही है।

विज्ञापन


बच्चों के अधिकार के लिए काम करने वाली संस्था के मुताबिक दुनिया भर में छाई मंदी का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है।

शोध के मुताबिक अर्थव्यवस्था की खराब स्थिति के कारण ना सिर्फ नवजात बच्चियों की मौत हो रही है बल्कि वे भुखमरी और शोषण का भी शिकार हो रही हैं। इस रिपोर्ट के साथ ही हाल के सालों में इस दिशा में पाई गई सफलताओं के कम होने की आशंका तेज हो जाती है।
विज्ञापन


प्लान इंटरनेशनल के मुख्य अधिकारी नाइजेल चैपमैन के अनुसार पिछले पांच सालों में हुई उन्नति काफी कमजोर है। ताजा जानकारी काफी और चौंकाने वाली है। मुझे नहीं लगता कि इस पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजातों की मौत
चैपमैन के मुताबिक दुनियाभर में लड़कियों के साथ सबसे अधिक भेदभाव होता है और ऐसा उनके साथ काफी कम उम्र से शुरू हो जाता है। मंदी के दौरान मरने वाली बच्चियों की संख्या मरने वाले बच्चों से पांच गुना ज्यादा हो गई थी।

वर्ल्ड बैंक द्वारा दुनिया के 59 देशों में किए गए अनुसंधान में पाया गया है कि अगर अर्थव्यवस्था में एक प्रतिशत की गिरावट आती है तो प्रत्येक एक हजार बच्चों की मौत में लड़कियों का प्रतिशत 7.4 और लड़कों का सिर्फ 1.5 प्रतिशत होता है। चैपमैन के अनुसार ये स्थिति बढ़ती ग़रीबी का एक ज्वलंत उदाहरण है।

ज्यादा काम, कम खाना
हालांकि इस अनुसंधान रिपोर्ट को तैयार करने वाले विश्व बैंक के सदस्यों के अनुसार लड़के और लड़कियों पर पड़ रहे असर का आकलन करने के लिए उनके पास पर्याप्त आंकड़े मौजूद नहीं है। लेकिन मौजूद आंकड़ों से ये साफ है कि आर्थिक असंतुलन के दौरान सबसे ज्यादा खतरा महिलाओं को उठाना पड़ता है।

मंदी के दौरान छाई ग़रीबी का सबसे पहला असर लड़कियों की शिक्षा पर होता है और उन्हें स्कूल से निकाल लिया जाता है। यहां तक कि प्राथमिक स्कूलों में भी पढ़ाई अधूरी छोड़ने वाली लड़कियों की संख्या जहां 29 प्रतिशत है वहीं लड़कों की 22 प्रतिशत।

कई मामलों में लड़कियों को इसलिए स्कूल से निकाल लिया गया ताकि वे घर पर अपनी मांओं की मदद कर सकें, जिन्हें काफी देर तक कम पैसे में काम करना पड़ता है। चैपमैन के अनुसार ये लड़कियां घर के कामकाज में इस कदर फंस जाती है कि उन्हें फिर से पढ़ाई की तरफ लौटाना नामुमकिन हो जाता है।

कई मामलों में ग़रीबी के कारण लड़कियों की कम उम्र में शादी कर दी जाती है ताकि उनके खाने का खर्चा बचाया जा सके, और कई बच्चियां बाल-मजदूर या यौन कर्मी बनने के लिए मजबूर हो जाती हैं।

घर पर खाने के बंटवारा कुछ इस तरह से होता है कि घर के पुरुषों और लड़कों के हिस्सों में ज्यादा खाना आता है और लड़कियां अपनी मांओं की तरह भूखी रहती हैं। चैपमैन कहते हैं कि इसका सीधा असर इन लड़कियों के स्वास्थ्य पर पड़ता है और वे दिनों दिन कमजोर होती जाती हैं।

रिपोर्ट के अनुसार मंदी के दौरान महिलाओं की हालत पहले से भी बदतर हुई है। उनके साथ होने वाले भेदभाव और उनकी ज़रूरतों को नकारने की प्रवृत्ति काफी बढ़ी है। पहले की तुलना में गर्भावस्था के दौरान मिलने वाली देखभाल में भी कमी आई है जिस कारण गर्भस्थ महिलाओं की मौत का खतरा भी बढ़ गया है।

नई नौकरी
इन हालातों में महिलाओं को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं में भी कमी आई है। ओवरसीज डेवेलपमेंट इंस्टीट्यूट में रिसर्च फेलो निकोला जोंस के अनुसार लड़कियों के मूल मानवीय अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है।

चैपमैन इस सबकी वजह आर्थिक मंदी, सरकारों की लंबी सुधार योजनाएं और नई आर्थिक नीतियों के साथ-साथ लिंगभेद को मानते हैं। रिपोर्ट के अनुसार अगर हम स्थिति को सुधारना चाहते हैं तो हमें लड़कियों और महिलाओं को केंद्र में रखकर अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की शुरुआत करनी होगी।


इन कार्यक्रमों के ज़रिए हमें महिलाओं को बेहतर खाना, सुरक्षा, शिक्षा और नौकरी मुहैया करानी होगी। चैपमैन के अनुसार इसके अलावा हमें 'लड़कियों और औरतों' और 'लड़कों और पुरुषों' के बीच के फर्क को मिटाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed