फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   French robber Redoine Faid breaks free from prison in helicopter, was once most wanted criminal

गजब: फिल्मी अंदाज में जेल से हेलीकॉप्टर में फरार हुआ कुख्यात गैंगस्टर

Mon, 02 Jul 2018 12:44 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
French robber Redoine Faid breaks free from prison in helicopter, was once most wanted criminal

फ्रांस में रविवार को फिल्मी अंदाज में जेल से फरारी का मामला सामने आया, जब पेरिस में एक समय देश का मोस्ट वांटेड अपराधी घोषित किया गया एक मशहूर चोर रिडूइने फैयद अपने तीन साथी अपराधियों के साथ जेल से हेलीकॉप्टर में बैठकर भाग गया। 

विज्ञापन


मामले से जुड़े करीबी सूत्रों के अनुसार, पेरिस के दक्षिण-पश्चिम बाहरी हिस्से में रिऊ शहर की जेल से 46 वर्षीय फैयद को कई हथियारबंद आदमियों की मदद से जेल से भागने में एक मिनट से भी कम समय लगा। फैयद को फरार कराने में उपयोग किया गया हेलीकॉप्टर बाद में फ्रांस की राजधानी पेरिस के उत्तर-पश्चिम बाहरी हिस्से में खड़ा मिला। सूत्रों ने कहा कि पुलिस फैयद और अन्य अपराधियों की तलाश में पूरा पेरिस खंगाल रही है।
विज्ञापन


पहले भी जेल तोड़कर भाग चुका है फैयद

फैयद इससे पहले 2013 में भी अनोखे तरीके से जेल तोड़कर भाग चुका है, जब उसने उत्तरी फ्रांस में एक जेल से बाहर निकलने के लिए डायनामाइट की मदद से बम विस्फोट कर दिया था। लेकिन तब वह छह सप्ताह बाद ही दोबारा पकड़ लिया गया था। इससे पहले भी वह करीब एक दशक से जेल में बंद रहने के बाद पैरोल अधिकारियों को नए सिरे से जिंदगी शुरू करने का झांसा देकर भाग निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में मिली थी 25 साल की सजा

फैयद को ट्रायल कोर्ट ने मई, 2010 में हथियारों की चोरी के मामले में मास्टरमाइंड घोषित करते हुए 25 साल कैद की सजा सुनाई थी। इस चोरी के दौरान एक पुलिसकर्मी की हत्या हो जाने के कारण इसे बेहद संगीन जुर्म माना गया था।

दो फिल्मों से प्रेरित मानता है अपनी जिंदगी

पेरिस के बाहर शरणार्थियों के बीच कठिनाइयों के बीच परवरिश पाने वाले फैयद का दावा है कि उसकी आपराधिक जिंदगी दो अमेरिकी फिल्मों ‘स्कारफेस’ और ‘हीट’ से प्रेरित है। अपनी जिंदगी पर दो किताबों का सह लेखक रह चुका फैयद कई बार फ्रांसीसी टीवी कार्यक्रमों में भी शामिल हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed