फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   french president signs gay marriage into law

फ्रांस: समलैंगिक शादी को कानूनी दर्जा

Sun, 19 May 2013 07:28 PM IST
Updated Sun, 19 May 2013 07:28 PM IST
विज्ञापन
french president signs gay marriage into law

फ्रांस के राष्ट्रपति ने समलैंगिक शादियों को मंजूरी देने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके साथ ही फ्रांस समलैंगिक शादियों को कानूनी दर्जा देने वाला यूरोप का नौवां और दुनिया का 14वां देश हो गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने विधेयक पर हस्ताक्षार करते हुए कहा कि मैंने फैसला कर लिया है, और जरूरत है कि मुल्क को कानून का सम्मान किया जाए।

परिषद का कहना था कि समान लिंग में शादी “सांवैधानिक मूल्यों के खिलाफ नहीं है” और न ही यह “आजादी के मूल अधिकार का उल्लंघन करती है और न ही देश की संप्रभुता के खिलाफ है।”
विज्ञापन


gay marriage
विज्ञापन
विज्ञापन

















फ्रांस में समलैंगिक समूहों ने नए कानून पर खुशी जताई है और कहा है कि हजारों जोड़े शादी के लिए इंतजार कर रहे हैं।

यह कहा जा रहा है कि समलैंगिक शादियों को मान्यता मिलने से गोद लिए जाने वाले बच्चों को अधिकार स्वाभाविक रूप से मिल जाएंगे।

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोला सरकोजी की दक्षिणपंथी पार्टी यूएमपी समलैंगिक शादियों का विरोध करती रही है। उनके दल को कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट दोनों चर्चों का समर्थन प्राप्त है।

gay marriage














समलैंगिक शादी के विरोधियों का कहना है कि राष्ट्रपति ओलांद ने समलैंगिक शादियों को निजी मुद्दा बना लिया था क्योंकि वह अन्य मोर्चों पर असफल रहे हैं, खासतौर पर आर्थिक मोर्चे पर।

हाल के वर्षों के फ्रांसीसी राष्ट्रपतियों में फ्रांस्वा ओलांद की लोकप्रियता फिलहाल सबसे कम है।

देश मंदी के खतरे से उबरा नहीं है, बेरोजगारी 10 प्रतिशत से ज्यादा है और नई सरकार के आर्थिक सुधार के वायदे पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं।

gay marriage













विरोधियों का कहना है कि समलैंगिक शादियों को मान्यता देने से समाज के आधार स्तंभ ही ढह जाएंगे।

समलैंगिक शादियों को मान्यता दिए जाने के विरोध में जनवरी में हुए पेरिस में प्रदर्शन में करीब तीन लाख के अधिक लोग शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed