{"_id":"5c03b8c5bdec2241b439c7c3","slug":"france-is-thinking-to-impose-emergency-to-control-violent-riots","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिंसक दंगों पर नियंत्रण करने के लिए आपातकाल लागू करने पर विचार कर रहा फ्रांस","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
हिंसक दंगों पर नियंत्रण करने के लिए आपातकाल लागू करने पर विचार कर रहा फ्रांस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Dec 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
पेरिस में प्रदर्शनकारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस सरकार के प्रवक्ता बेंजामिन ग्रिवॉक्स ने रविवार को कहा कि फ्रांस पिछले एक दशक से ज्यादा समय में सबसे ज्यादा खराब नागरिक अशांति की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आपातकाल लागू करने पर विचार कर रहा है। ग्रिवॉक्स ने कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों से वार्तालाप का आग्रह करेगी।
विज्ञापन
रविवार को सेंट्रल पेरिस की गलियों में मुखौटे लगाए युवाओं के समूह को दंगे करते देखा गया। इनमें से कुछ ने हाथों में कुल्हाड़ियां तो कुछ ने सलाखें ले रखी थीं। इन लोगों ने दर्जनों वाहनों और कई इमारतों में आग लगा दी।
विज्ञापन
ग्रिवॉक्स ने य़ूरोप-1 रेडियो पर कहा, 'हमें उन योजनाओं पर ध्यान देना है जिससे ऐसी घटनाएं दोबारा घटित न हों।'
बढ़ती महंगाई और ईंधन पर करों के खिलाफ दो दिन तक चले देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के चलते प्रशासन चौकन्ना हो गया है। फ्रांस में सभी वाहनों में फ्लोरोसेंट जैकेट रखे जाने के बाद इस आंदोलन को 'येलो वेस्ट' आंदोलन के नाम से जाना जा रहा है।
विज्ञापन