फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   fleeing terrorists large attack again

फ्रांसः भागते आतंकियों ने फिर की बड़ी वारदात

Fri, 09 Jan 2015 09:04 AM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 09:04 AM IST
विज्ञापन
fleeing terrorists large attack again

पुलिस को शक है कि वो वापस पेरिस आ सकते हैं। इसे देखते हुए राजधानी में घुसने के सभी रास्तों पर हथियारबंद पुलिस अफ़सर लगाए गए हैं। उन्हें डर है कि दोनों भाई किसी दूसरे घातक हमले में मरने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार सुबह मॉरूज़ में हुई फ़ायरिंग में एक महिला पुलिस अफ़सर की मौत हो गई थी और एक सफ़ाईकर्मी की हालत नाज़ुक है। पुलिस के मुताबिक़ यह वारदात दक्षिण पेरिस की है।
विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार को हुई फ़ायरिंग और एक दिन पहले शार्ली एब्डो पत्रिका के दफ़्तर पर हमले के बीच कोई संबंध नहीं बताया है। पेरिस में एक दिन पहले ही शार्ली एब्डो के दफ़्तर पर हमले के दौरान 12 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कबाब शॉप में विस्फोट

fleeing terrorists large attack again
एएफ़पी समाचार एजेंसी के मुताबिक़ गुरुवार सुबह एक कबाब शॉप में विस्फोट हुआ था जो एक मस्जिद के पास है। हालांकि तब शार्ली एब्डो और इस घटना के बीच कोई संबंध नहीं बताया गया था।

हालांकि वीलफ्रांश स्युरसॉन के डिप्टी मेयर बेरनां पेरू ने एएफ़पी समाचार एजेंसी से कहा, ''यह निश्चित ही पेरिस में बने नाटकीय हालात से जुड़ा हुआ मामला है। इस रेस्तरां को मस्जिद के पास रहने वाले कुछ लोग चलाते हैं. जो मस्जिद में इकट्ठे होते हैं वो और दूसरे लोग यहां आते हैं।''

एक पेट्रोल पंप को बनाया निशाना

fleeing terrorists large attack again

फ्रांसीसी मीडिया ने ख़बर दी है कि शार्ली एब्डो पर हमले के लिए ज़िम्मेदार दो संदिग्ध लोगों ने उत्तरी फ्रांस में एक सर्विस स्टेशन को लूटा है। उन्होंने वहां से भोजन और पेट्रोल चुराया और फ़ायरिंग की।

उन्होंने फ़ायरिंग तब की जब वो ऐन इलाक़े के विले कुते में सड़क के किनारे एक जगह रुके थे। पेरिस में बीबीसी संवाददाता ह्यू स्कोफ़ील्ड के मुताबिक़ शरीफ़ और सईद कुआची को ग्रे रंग की रेनॉल्ट क्लियो कार में पेरिस के उत्तर पूर्व में देखा गया है।

चैनल के मुताबिक़ एक पैट्रोल स्टेशन के मैनेजर ने दोनों को पहचान लिया। इस शख़्स के मुताबिक़ वो दोनों नकाब पहले थे और दोनों हथियारबंद थे। इसके अलावा उनकी कार की रजिस्ट्रेशन प्लेट भी छिपी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed