फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   'Fake news' is word of the year 2017

2017 में ‘फेक न्यूज’ बना दुनिया का सबसे चर्चित शब्द

Fri, 03 Nov 2017 10:31 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Fri, 03 Nov 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
'Fake news' is word of the year 2017
वर्ड ऑफ द ईयर 2017 - फोटो : File Photo
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लोकप्रिय ‘फेक न्यूज’ यानी फर्जी खबर शब्द को कॉलिन्स डिक्शनरी ने वर्ड ऑफ द इयर 2017 घोषित किया है। दुनिया भर में इस शब्द के व्यापक उपयोग के कारण कॉलिन्स डिक्शनरी ने यह फैसला लिया। 
विज्ञापन


ब्रिटेन आधारित इस शब्दकोश ने पाया है कि फेक न्यूज शब्द के उपयोग में पिछले 12 महीनों में 365 फीसदी की वृद्धि हुई है। 2016 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने वाले ट्रंप ने मीडिया कवरेज को विपक्षी पक्ष की कवरेज करार देते हुए लगातार इस शब्द का इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन


हालांकि, यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने के दौरान जून 2016 में हुए जनमत संग्रह के बाद गलत खबरों के लिए एक निश्चित नाम ‘फेक न्यूज’ ही दिया गया था। इससे पहले फेक न्यूज शब्द को गलत, सनसनीखेज, समाचार रिपोर्टिंग की आड़ में प्रसारित गलत जानकारी कहा जाता था। दावा किया जा रहा है कि ट्रंप द्वारा इस्तेमाल किए जाने के बाद इस शब्द को यह ख्याति प्राप्त हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलिन्स की भाषा सामग्री विभाग की प्रमुख हेलेन न्यूस्टीड ने कहा, ‘फेक न्यूज का इस्तेमाल या तो बयान के रूप में या एक आरोप के रूप में इस वर्ष बहुत ज्यादा उपयोग में लिया गया। यह एक अनिवार्य शब्द बन गया है। इस शब्द ने समाचार रिपोर्टिंग पर समाज के विश्वास को कम करने में योगदान दिया है।’


 

रूसी हस्तक्षेप वाली खबरों पर भड़के ट्रंप

'Fake news' is word of the year 2017
trump
ट्रंप समय-समय पर कुछ मीडिया रिपोर्टों की आलोचना करने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करते रहते हैं। इसी हफ्ते उन्होंने 2016 के चुनाव में रूसी हस्तक्षेप से संबंधित जांच के संबंध में दावा किया था कि ‘फेक न्यूज ओवरटाइम कर रहा है’। उन्होंने उनके खिलाफ लिखने वाले तमाम मीडिया रिपोर्ट को इस वाक्यांश से जरिये घेरने की कोशिश की थी।

टेरिसा मे ने भी किया इस्तेमाल

'Fake news' is word of the year 2017
टेरिसा मे - फोटो : KTRS
हालांकि ट्रंप ही इस शब्द का इस्तेमाल करने वाले एकमात्र शख्स नहीं हैं। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरिसा मे और विपक्षी नेता जेरेमी कॉर्बीन समय-समय पर अपने भाषणों और सोशल मीडिया के जरिये इस शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं।

फिजेट स्पिनर को भी मिली जगह
इन शब्दों के अलावा इस प्रख्यात डिक्शनरी ने कुछ अन्य शब्दों को भी शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें दुनिया भर के बच्चों में प्रचलित होने वाला ‘फिजेट स्पिनर’ है। दावा किया जाता है कि इसे घुमाने से ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है। 

वहीं ‘जिग इकॉनमी’ नामक एक आर्थिक शब्द को भी जगह मिली है। इस शब्द का उपयोग आकस्मिक, अस्थिर रोजगार की व्यवस्था के लिए किया जाता है। इसके अलावा अंटीफा, इको-चैंबर जैसे शब्दों को भी जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed