फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   European Union called an emergency meeting on insecticide-tainted eggs scandal

अंडों में खतरनाक कैमिकल मिलने से दुनिया में मचा हड़कंप, यूरोपीय संघ ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

Sat, 12 Aug 2017 11:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Sat, 12 Aug 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
European Union called an emergency meeting on insecticide-tainted eggs scandal
insecticide-tainted eggs scandal

यूरोपीय यूनियन ने कीटनाशक अंडों से जुड़े स्कैंडल के मुद्दे पर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। ये मुद्दा पहली बार इसलिए उठा है क्योंकि ये संकट पूरे एशिया में फैला है। यूरोपीय यूनियन का कहना है कि हांग कांग, स्विजरलैंड और 15 यूरोपीय संघ के सदस्य देशों को फिप्रोनिल कैमिकल से दूषित अंडे मिले जोकि स्वास्थ के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकते हैं।

विज्ञापन


फिप्रोनिल कैमिकल का प्रयोग मुख्य रूप से जानवरों को पिस्सू और जूं से छुटकारा दिलाने के लिए किया जाता है। लेकिन यूरोपीय संघ के द्वारा इसका फूड बिजनेस में उपयोग करने पर प्रतिबंध है। आयोग ने कहा चूंकि मामला विश्व स्तर पर बढ़ गया है, इसलिए प्रभावित यूरोपीय संघ के देशों के मंत्रियों और फूड सेफ्टी प्रमुखों की बैठक बुलाई गई है। इसलिए 26 सितंबर की तारीख तय की गई है। 
विज्ञापन


मीटिंग की घोषणा पर यूरोपीय कमिश्नर व्यटेनिस एंड्रीउकाइटिस ने कहा कि दूसरों को दोषी ठहराने और शर्मिन्दा करने से कुछ नहीं मिलेगा। एंड्रीउकाइटिस ने कहा मैं इसे रोकना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि नीदरलैंड, बेल्जियम और जर्मनी एक दूसरे को संकट के लिए जिम्मेदार न ठहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आरोप लगाने की आदत खत्म होना चाहिए। करीब 11 देशों में कीटनाशक अंडे पाए जाने के बाद लोगों के बीच डर का माहौल है इसलिए स्थानीय दुकानों से अंडों को हटाया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed