यूरोपियन यूनियन ने गूगल पर लगाया 2.4 अरब डॉलर का जुर्माना

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 27 Jun 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
Google fined record 2.4 billion euro from European Union
सुंदर पिचई

    यूरोपीय यूनियन ने गूगल पर 2.4 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है। गूगल पर यह जुर्माना गूगल सर्च के जरिए शॉपिंग सर्विस के लिए खुद को फायदा पहुंचाने के आरोप में लगाया गया है। साथ ही गूगल को प्रतिद्वंदियों के प्रति अपने इस रवैये को 90 दिनों के भीतर खत्म करने को कहा गया है।

    यूरोपियन यूनियन ने गूगल से कहा है कि या तो गूगल अपने एंटी कॉम्पीटिटिव प्रैक्टिस को बंद करे या फिर रोजाना होने वाले कमाई में से 5 फीसदी पेनल्टी दे। यूनियन इस मामले पर गूगल से 60 दिन के भीतर जवाब भी मांगा है। हालांकि, इस मामले पर गूगल की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।

    विज्ञापन

    गूगल पर आरोप है कि उसने अपनी ऑनलाइन सर्विस गूगल शॉपिंग को प्रमुखता दी है और उसे सर्च रिजल्ट में पहले दिखाया है। वहीं गूगल ने अपने प्रतिद्वंदी साइट को रिजल्ट में दरकिनार किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि गूगल की प्रतिद्वंदी अमेरिका की कंज्यूमर रिव्यू वेबसाइट येल्प, न्यूज कॉर्प, ट्रिप एडवाइजर, यूके की प्राइस कंपेरिजन साइट फाउंडेम और लॉबीइंग ग्रुप फेयर सर्च जैसी कंपनियों ने गूगल के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत के बाद 7 साल तक चली जांच के बाद गूगल पर यह जुर्माना लगाया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें