फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   EU officials support surgical strikes

ईय़ू ने किया 'सर्जिकल स्ट्राइक' का समर्थन, बताया सेना का सक्रिय ऑपरेशन

Wed, 05 Oct 2016 08:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Oct 2016 08:14 AM IST
विज्ञापन
EU officials support surgical strikes
- फोटो : getty

यूरोपीय संसद के शीर्ष अधिकारी ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सीमापार भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की तारीफ और समर्थन किया जाना चाहिए। अगर पाकिस्तान की ओर से आतंक का निर्यात नहीं रोका गया, तो आतंकवादी जल्द ही पश्चिमी देशों को भी निशाना बनाएंगे।

विज्ञापन


यूरोपीय संसद के उपाध्यक्ष रिसजार्ड जारनेकी ने मोदी सरकार और भारतीय सेना की जमकर प्रशंसा की। इस संबंध में ब्रिटेन में जन्मे पोलैंड के राजनेता रिसजार्ड का लेख यूरोपीय संसद की मैगजीन ईटी टुडे में मंगलवार को प्रकाशित हुआ। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने की भारत इजाजत नहीं देगा। पीओके में भारतीय सेना का सर्जिकल स्ट्राइक एक सक्रिय ऑपरेशन रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूसी राजदूत एलेक्जेंडर ने भी सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन किया

EU officials support surgical strikes

उन्होंने कहा कि भारतीय सैन्य ठिकानों में दो बार पाक प्रायोजित आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से पहली बार ऐसा स्ट्राइक किया गया। रिसजार्ड ने कहा कि इस कार्रवाई के लिए भारत का वैश्विक समर्थन किया जाना चाहिए।

उन्होंने यूरोपीय संघ की ओर से आतंकवाद का खात्मा करने के लिए पाक पर दबाव डालने की बात कही। इससे पहले भारत में रूसी राजदूत एलेक्जेंडर एम कादाकिन भी रिसजार्ड की तरह भारत के सर्जिकल स्ट्राइक का खुलकर समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने उड़ी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed