{"_id":"0af3796c539e34b98f7c457860c09902","slug":"eu-migrants-accusation-on-boat-sink-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयू के कारण 'हजारों जिंदगियां खतरे में'","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ईयू के कारण 'हजारों जिंदगियां खतरे में'
Updated Thu, 16 Apr 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोपीय संघ पर आरोप लग रहे हैं कि वो समंदर के रास्ते अफ्रीका से यूरोप पहुंचने की कोशिश करने वाले हजारों लोगों की जिंदगियों को खतरे में डाल रहा है।
विज्ञापन
यूरोपीय संघ ने समंदर में प्रवासियों के लिए अपने राहत अभियानों में कटौती की है ताकि लोगों को यूरोप की तरफ आने से रोका जाए। लेकिन संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार समूहों का कहना है कि यूरोपीय संघ की ये नीति नाकाम रही है।
विज्ञापन
एक हालिया घटना में लीबिया के इटली जाने वाले प्रवासियों की एक नौका भूमध्यसागर में डूब जाने से 400 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
लीबियाई तट रक्षक बलों का कहना है कि जैसे ही मौसम सुधरेगा, और सैकड़ों लोग बेहतर जिंदगी की आस में नौकाओं में सवार हो कर यूरोप की तरफ जाने का प्रयास करेंगे। ऐसे बहुत से लोग अपना सफर लीबिया से शुरू करते हैं।
विज्ञापन