फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   council ban flipflops

'तंग लिबास न पहनें,' ब्रितानी नगर परिषद का फरमान

Sun, 21 Jul 2013 03:31 PM IST
Updated Sun, 21 Jul 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
council ban flipflops

इंग्लैंड के प्लीमथ नगर परिषद ने कर्मचारियों को ऑफ़िस में रबड़ की चप्पलें और अनुपयुक्त कपड़े पहनने से मना किया है।

विज्ञापन


प्लीमथ सिटी काउंसिल ने स्टाफ़ से कहा है कि वो 'ऐसे लिबास न पहनें जिसमें जिस्म की बहुत ज़्यादा नुमाइश हो और रबड़ की चप्पल तो वो क़तई नहीं पहन सकते हैं।'

मज़दूर संघ का कहना है कि कर्मचारियों को बहुत गर्मी में काम करना पड़ रहा है।

ब्रिटेन में इन दिनों बहुत ज़्यादा गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है।

नगर परिषद के मुताबिक हालांकि ऑफ़िस में किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए, इस बारे में ''कोई नियम'' नहीं हैं लेकिन फिर भी कर्मचारियों को रबड़ की चप्पलें नहीं पहनने के लिए ''शालीनता से याद दिलाया'' गया है।
विज्ञापन


सलाह

परिषद की ओर से जारी सलाह के मुताबिक, "ऑफ़िस में 'कूल' दिखना ठीक है लेकिन मेहरबानी कर याद रखिए कि यहां एक कार्यालय का माहौल है और लोगों से उम्मीद की जाती है कि वो मुनासिब लिबास पहनेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


flipflops सलाह में आगे कहा गया है, "हमें ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए जिनमें बहुत जिस्म का बहुत हिस्सा नज़र आए और रबड़ की चप्पलें तो बिल्कुल ही स्वीकार्य नहीं है। इसके लिए कोई नियम नहीं हैं। हम मानते हैं कि हम सब लोगों में इतनी समझ है कि किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए।"


वहीं कर्मचारी संघ यूनीसन की एक प्रवक्ता ने कहा, "हमारे सदस्य मानते हैं कि ये एडवायज़री प्रबंधन के आदेश के तौर पर देखी जा रही है। प्लीमथ नगर परिषद इस बारे में व्यवहारिक रवैया नहीं अपना रही है। हमारे सदस्य हमें बता रहे हैं कि उनके ऑफ़िस पूरे दिन बहुत ज़्यादा गर्म रहते हैं। हालांकि वहां पंखे लगाए हैं लेकिन उनसे गर्म हवा ही फैलती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed