फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   circumcise will be legalised

ख़तना को मिलेगी क़ानूनी इजाज़त

Thu, 11 Oct 2012 02:32 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Thu, 11 Oct 2012 02:32 PM IST
विज्ञापन
circumcise will be legalised
जर्मन कैबिनेट ने उन प्रस्तावों को समर्थन देने की घोषणा की है जो ख़तना के लिए साफ़ तौर पर इजाज़त देंगे। इस साल की शुरुआत में एक प्रांतीय अदालत ने फै़सला दिया था कि ये परंपरा एक हमले की तरह है। इस फ़ैसले पर यहूदी और मुस्लिम संगठनों ने विरोध जताया था।
विज्ञापन


कुछ लोगों को इस बात का भी डर था कि इस फ़ैसले से जर्मनी में एक बार फिर यहूदियों के ख़िलाफ़ भावनाएं भड़क सकती हैं। नए क़ानून के तहत ख़तना क़ानूनन वैध होगा बशर्ते ये प्रशिक्षित लोगों द्वारा किया जाए और माता-पिता को इस ऑपरेशन से जुड़े ख़तरों के बारे में पूरी जानकारी दी जाए। बर्लिन में मौजूद बीबीसी संवाददाता स्टीफ़न इवांस के मुताबिक बहुत सारे लोगों का तर्क है कि शायद अब भी दोनों समुदाय इन नियमों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन


'धार्मिक अधिकारों का अपमान'
ख़तना पर विवाद इस वर्ष जून में शुरु हुआ जब कोलोन में एक अदालत ने कहा कि मज़हबी परंपरा के मुताबिक हुए एक चार साल के मुस्लिम लड़के का खतना करने से उसे शारीरिक नुकसान पहुंचा। ये मामला अदालत में उस वक्त आया जब डॉक्टर द्वारा ख़तना किए जाने के बाद स्वास्थ्य-संबंधी जटिलताएं पैदा हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जर्मन मेडिकल एसोसिएशन ने देश भर के डॉक्टरों को ये ऑपरेशन करने से मना कर दिया। जर्मनी में हर वर्ष हज़ारों मुस्लिम और यहूदी लड़कों का ख़तना किया जाता है। जर्मनी के साथ ही कई यूरोपीय यहूदी और मुस्लिम संगठनों ने इस फ़ैसले का विरोध किया। इनका कहना था "ये हमारी मूल धार्मिक भावनाओं और मानवाधिकारों का अपमान है"।

'क़ानूनी निश्चितता'
बीबीसी संवाददाता स्टीफ़न इवांस के मुताबिक कुछ यहूदियों को लगने लगा है कि उनके समुदाय के ख़िलाफ़ भावनाएं फिर से उभर रही हैं और इन लोगों की ऐसी सोच जल्दी नहीं बदलेगी। इस फ़ैसले से अमरीका में भी ख़तना के रिवाज़ पर फिर से विवाद शुरु हो गया। अमरीका उन देशों में से है जहां ख़तना सबसे ज़्यादा प्रचलित है।


जुलाई में जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्कल के प्रवक्ता ने कहा था कि सरकार को इस मुद्दे पर "क़ानूनी निश्चितता" कायम करनी चाहिए। बीबीसी संवाददाता के मुताबिक प्रस्तावित क़ानून का यही मक़सद है। उम्मीद जताई जा रही है कि जर्मन संसद साल ख़त्म होने से पहले ये क़ानून पारित कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed