फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   childless increases risk of death

नि:संतान होने से बढ़ता है मौत का खतरा

Sat, 08 Dec 2012 10:19 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 08 Dec 2012 10:19 AM IST
विज्ञापन
childless increases risk of death

क्या नि:संतान होने का मतलब मौत की तरफ अग्रसर होना है? यानी जो लोग मां-बाप नही बन पाते उन लोगों की जल्दी मौत की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन


बेहद चौंकाने वाली ये खबर सामने आई है डेनमार्क में। यहां किए गए एक अध्ययन में इस बात की तरफ संकेत किया गया है कि जो लोग माता-पिता नहीं बन पाते वो मौत के करीब तेजी से बढ़ने लगते हैं।
विज्ञापन


इस अध्ययन में डेनमार्क के 21,000 से ज्यादा जोड़ों पर निगाह रखी गई जिनमें वो लोग शामिल थे जो ‘आईवीएफ’ के जरिए बच्चे पैदा करना चाहते थे।

अध्ययन करने वालों ने देखा कि जो महिलाएं इस दौरान गर्भधारण करने में असफल रहीं उनकी मौत की आशंका उन महिलाओं की तुलना में चार गुना बढ़ गई थी जो मां बन पाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि नि:संतान होना जल्दी मौत की सीधी वजह नहीं हो सकती है लेकिन दोनों के बीच लिंक तो होता ही है।

अध्ययन
अध्ययनकर्ताओं ने 1994-2005 तक डेनमार्क में अलग-अलग जगहों पर जन्मे बच्चों के आंकड़ों के आधार पर ये अध्ययन किया और साथ ही इसमें आईवीएफ प्रक्रिया को अपनाने वाले जोड़ों को भी शामिल किया गया।

अध्ययन के मुताबिक, 21,276 नि:संतान जोड़ों ने आईवीएफ के लिए नाम दर्ज कराया जिसमें 15,149 बच्चे पैदा हुए और कुल 96 महिलाओं और 220 पुरुषों की मौत हो गई।

परिणाम देखने और उसका विश्लेषण करने के बाद अध्ययनकर्ताओं का कहना था कि बच्चे हो जाने से मां-बाप, खासकर माताओं की जल्द मृत्यु का खतरा कम हो जाता है। जबकि इसके विपरीत, नि:संतान स्त्रियों में मौत की संभावना चार फीसदी तक बढ़ जाती है।


वैसे, मनोवैज्ञानिक इंग्रिड कोलिन्स का कहना है, "ये महज़ उन लोगों पर लागू होता है जो बच्चे पैदा करना चाहते हैं। लेकिन इस अध्ययन के नतीजों को सामान्य जनसंख्या के संदर्भ में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।"

"वैसे लोग जो आईवीएफ के सहारे बच्चे पैदा करने की कोशिश कर रहे होते हैं, और इसमें सफल नहीं हो पाते हैं, उनमें ज़ाहिर है इसे लेकर भारी निराशा की भावना होती है। हो सकता है बहुत ज़यादा अवसाद, न कि नि:संतान होना इन मौतों की वजह होती हो! इसपर हम सिर्फ अनुमान लगा सकते हैं।"

हालांकि, ऐसी स्थिति में परिवार की सांत्वना, उनके प्यार और मदद को काफी कारगर बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed