फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Canada's national defense minister, Harjit Sajjan get name of the minister of national delicious

कनाडा के पहले सिख रक्षा मंत्री के नाम पर बर्गर

Sun, 06 Mar 2016 10:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
Canada's national defense minister, Harjit Sajjan get name of the minister of national delicious
कनाडा के पहले सिख रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन - फोटो : Reuters

कनाडा के पहले सिख रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन को सम्मान प्रदान करते हुए उनके नाम पर एक चिकन बर्गर का नामकरण किया गया है। इस बर्गर को ‘द मिनिस्टर ऑफ नेशनल डिलिसियसनेस’ भी कहा जा रहा है।

विज्ञापन


पिछले साल नवंबर में हरजीत सज्जन को कनाडा के पहले सिख रक्षा मंत्री के तौर पर चुना गया था। हाल ही में सज्जन अपने नाम के चिकन बर्गर को खाने के लिए वैंकूवर शहर में एक कैफे के बाहर ठहरे। उन्होंने इसके बारे में ट्वीट पर जानकारी देते हुए लिखा, ‘अपने नाम के चिकन बर्गर का स्वाद लिया और यह निराश करने वाला नहीं है।’
विज्ञापन


वैंकूवर-दक्षिण का प्रतिनिधित्व करने वाले सज्जन पिछले हफ्ते शहर में मंत्रियों की एक बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। फुरसत के कुछ पल हासिल होते ही वह कैनिबल कैफे पहुंचे और ‘द मिनिस्टर ऑफ डिलिसियसनेस’ का स्वाद चखा। उन्होंने बर्गर खाने के बाद कहा कि इसमें पकोड़ा है। कौन सोच सकता था कि बर्गर में भी पकोड़ा हो सकता है। हरजीत सज्जन के माता-पिता तब कनाडा चले गए थे, जब वह पांच साल के थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed