फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   British Parliament bans suspension of accused member of sexual harassment

ब्रिटिश संसद ने लगाई यौन उत्पीड़न के आरोपी सदस्य के निलंबन पर रोक

Fri, 16 Nov 2018 10:53 AM IST
भाषा, लंदन
भाषा, लंदन Updated Fri, 16 Nov 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
British Parliament bans suspension of accused member of sexual harassment

ब्रिटेन के ऊपरी सदन हाउस ऑफ लॉर्ड्स ने उस सांसद के निलंबन पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को मतदान किया, जिसपर पदोन्नति के बदले में एक महिला को अपने साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने की कोशिश का आरोप है। सांसदों ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स कमिटी की सिफारिशों को खारिज कर दिया और लंबी चर्चा के बाद 78 के मुकाबले 101 मतों से मामले को फिर से समीक्षा के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


समिति ने सिफारिश की थी कि 82 वर्षीय मानवाधिकार वकील और मध्यमार्गी लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी के सदस्य एंथनी लेस्टर पर सबसे लंबा प्रतिबंध लगाया जाए। यह कम से कम द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से किसी ब्रिटिश सांसद के खिलाफ सबसे लंबा प्रतिबंध होता। यह मतदान तब हुआ जब यौन शोषण के आरोपों को लेकर संसद के दोनों सदनों में काफी हंगामा हुआ।
विज्ञापन


समिति ने अपनी 134 पृष्ठों की रिपोर्ट में कहा कि लेस्टर ने पीड़िता से कहा, ‘‘अगर तुम मेरे साथ सोती हो तो मैं तुम्हें एक साल में बैरोनेस बना दूंगा।’’ समिति ने लेस्टर पर जून 2022 तक प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed