फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   BRITISH-INDIAN COUPLE LAUNCH AWARENESS DRIVE IN MEMORY OF DAUGHTER

बेटी की याद में भारतीय दंपति ने चलाया एलर्जी पर अनोखा अभियान

Sun, 22 Oct 2017 05:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 22 Oct 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
BRITISH-INDIAN COUPLE LAUNCH AWARENESS DRIVE IN MEMORY OF DAUGHTER
ब्लैकबेरी और दुग्ध उत्पादों के गंभीर रिऐक्शन के कारण अपनी नौ वर्षीय बेटी खो चुके भारतीय मूल के एक दंपति ने एलर्जी को लेकर एक अनोखा अभियान शुरू किया है। यह दंपति पूरी दुनिया में एलर्जी के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करेगा।
विज्ञापन


दंपति की बेटी नयनिका के नाम पर बकायदा नयनिका टिक्कू मेमोरियल ट्रस्ट (एनटीएमटी) फॉर एलर्जी केयर ऐंड ब्रेन रिसर्च नामक गैर-लाभकारी चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की गई है।
विज्ञापन


इसका मकसद एलर्जी से बचने का प्रशिक्षण और उसके इलाज में अनुसंधान को बढ़ावा देना है। यह ट्रस्ट ब्रिटेन में काम शुरू करेगा लेकिन इसे भारत सहित पूरी दुनिया में ले जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी बेटी खो चुकीं लक्ष्मी कौल इस ट्रस्ट की स्थापना के लिए लगातार मेहनत की हैं। उन्होंने कहा कि अनुसंधान को बढ़ावा देने की कोशिश के तहत हम दुनिया के अलग-अलग देशों की घटनाओं को भी दर्ज करना चाहते हैं।


लक्ष्मी कहती हैं कि प्राथमिक तौर पर ऐसा कहा जाता है कि यह पश्चिम की समस्या है और भारत सहित पूर्वी देशों में इसका अस्तित्व नहीं है। लेकिन, हम विभिन्न देशों में इस समस्या के प्रकार और उसके आकार की तुलना करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed