फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   britain police shot a women during raid

गोली लगना 'बच्चा पैदा करने जैसा है'

Wed, 02 Jul 2014 12:31 PM IST
Updated Wed, 02 Jul 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
britain police shot a women during raid

ब्रिटेन में एक महिला को पुलिस की गोली लगने के बाद जब यह लगा कि वह मर जाएंगी और उसने यही सवाल पुलिस से पूछा तो एक ऑफ़िसर ने जवाब दिया कि 'नहीं, ये सिर्फ़ बच्चे पैदा करने जैसा है।'

विज्ञापन


यह बात मौत के कारणों पर हुई न्यायिक जांच में सामने आई है। छापे के दौरान गोली लगने के बाद डोरोथी ग्रोस नाम की महिला के शरीर ने धड़ के नीचे काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन


यह बात साल 2011 की है जब पुलिस ने डोरोथी ग्रोस के बेटे की तलाश में छापे मारे थे।

बेटे के तलाश में आई पुलिस ने मारी गोली

britain police shot a women during raid

ग्रोस ने अपने बयान में कहा था कि उनके जिस्म से ख़ून बह रहा था लेकिन पुलिस उन पर चिल्लाती रही। वो बार-बार पूछते रहे कि क्या उन्हें उनके बेटे माइकल के बारे में पता है। पुलिस एक डकैती के सिलसिले में उनके बेटे को तलाश कर रही थी।

डोरोथी ग्रोस के घर पर पड़े पुलिस छापे के बाद ब्रिक्सटन के दंगे हुए थे। दंगों में काफ़ी लोग घायल हुए थे और 200 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

ग्रोस ने बयान में कहा था कि जब उन्होंने शोर सुना तो उन्हें लगा कि उनकी बेटी को मिर्गी का दौरा पड़ा है। लेकिन तभी कई पुलिस अधिकारी उनके बेडरूम में घुसे और उन्हें धक्का देकर एक तरफ गिरा दिया।

एक पुलिस वाले ने उन पर गोली चला दी। उन्होने बयान में कहा था, "वो मेरी तरफ़ बंदूक़ ताने थे। उन्होंने मुझसे कुछ नहीं कहा।"

'लगा कि डाका पड़ा है..'

britain police shot a women during raid

बयान में कहा गया था कि उन्हें लगा कि उनके घर में डाका पड़ा है पर फिर उन्हें अहसास हुआ कि वो लोग पुलिस अधिकारी हैं।

ग्रोस को गोली लगने के बाद कमरे में मौजूद उनका 11 साल का बेटा ली लारेंस चिल्लाने लगा। उसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने झुककर उनका हाथ अपने हाथ में ले लिया और फिर एंबुलेंस के लिए अपने वाकी टॉकी पर बोला।

अब इस बात की जांच हो रही है कि ग्रोस को किन हालात में गोली लगी। इस मामले में 40 और गवाह बुलाए जाएंगे।

उन पर गोली चलाने वाले पुलिस अधिकारी पर मुक़दमा चलाया गया, लेकिन वह बाद में छूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed