{"_id":"5c251a00bdec2257216b8ae0","slug":"britain-expresses-concern-over-chinese-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी कंपनी हुआवे को लेकर ब्रिटेन ने जताई गंभीर चिंता","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
चीनी कंपनी हुआवे को लेकर ब्रिटेन ने जताई गंभीर चिंता
Thu, 27 Dec 2018 11:59 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन के मोबाइल नेटवर्कों पर 5जी का इस्तेमाल करने में संलिप्तता पर चीन की दिग्गज तकनीकी कंपनी हुआवे को लेकर ब्रिटिश रक्षा मंत्री गेविन विलियमसन ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। द टाइम्स अखबार की बृहस्पतिवार की रिपोर्ट के अनुसार, गेविन ने कहा कि ब्रिटेन में 5जी नेटवर्क प्रदान करने को लेकर मुझे बेहद गंभीर चिंता है। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में हमें बहुत ध्यान देना होगा। हमें देखना चाहिए कि 5जी नेटवर्क की अधिकतम सुरक्षा को लेकर ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे हमारे अन्य साझीदारों ने क्या कदम उठाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हाल में हमें ऐसे तथ्य मिल चुके हैं कि चीन कभी-कभी उनमें सेंध लगाने की कोशिश करता है। गेविन का बयान इससे पहले ब्रिटिश खुफिया एजेंसी एमआई6 के प्रमुख अलेक्स यंगर द्वारा हाल में जारी चेतावनी से सहमति जताता है।
विज्ञापन
यंगर ने कहा था कि हुआवे जैसी कंपनियों की भागीदारी को लेकर ब्रिटेन को कुछ फैसले लेने चाहिए। बता दें कि इस साल की शुरुआत में ब्रिटिश सरकार ने मध्य इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में पहली बड़े स्तर की 5जी टेस्टिंग की घोषणा की थी।
विज्ञापन