फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   britain-buckingham-palace

ब्रिटेन की महारानी के महल में कौन?

Sat, 07 Sep 2013 02:53 PM IST
Updated Sat, 07 Sep 2013 02:53 PM IST
विज्ञापन
britain-buckingham-palace

लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि महारानी एलिजाबेथ के महल बकिंघम पैलेस से एक संदिग्ध चोर को गिरफ्तार किया गया है। ये आदमी चारदीवारी कूद कर महल के अंदर घुस आया था।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इस व्यक्ति को सोमवार को महल के उस इलाके में देखा गया था जो फिलहाल आम जनता के लिए खुला है।

इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को चोरी की साजिश रचने के आरोप में महल के बाहर से पकड़ा गया। हालांकि दोनों को बाद में जमानत दे दी गई और घटना की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


कार्रवाई

पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि जांच जारी है। बकिंघम पैलेस की तरफ़ से इस घटना पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

उन्होने बताया कि घटना से जुड़ी कुछ निश्चित परिस्थितियों की समीक्षा की जा रही है। घटना के समय शाही परिवार का कोई भी सदस्य महल में मौजूद नहीं था।

प्रवक्ता का ये भी कहना था कि सुरक्षा भी इस समीक्षा का हिस्सा है।

बकिंघम पैलेस में रानी के तीन आधिकारिक निवास स्थान हैं। साथ ही यह परिवारिक निवास और राजशाही के प्रशासनिक मुख्यालय के तौर पर भी जाना जाता है।

बकिंघम महल की सुरक्षा में कई बार सेध लग चुकी है। इसमें सबसे प्रसिद्ध घटना 1982 की है जब माइकल फैगन महारानी के शयन कक्ष में घुस आए थे।

महारानी जब उठीं तो उन्होने फैगन को अपने पलंग पर बैठे पाया। फैगन की गिरफ्तारी से पहले दोनों के बीच आधे घंटे तक बातचीत भी चली।

एक बार एक मनोरोगी ने भी महल के अंदर प्रवेश कर लिया था। इसके अलावा परमाणु विरोधी प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों का एक समूह सीढ़ी के सहारे चढ़ कर महल के अंदर बागीचे में धरने पर बैठ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई टैबलॉयड पत्रकार भी महल के भीतर जाने में कामयाब रहे हैं जिसमें डेली मिरर के रिपोर्टर रायन पैरी भी शामिल हैं। रॉयन दो महीने तक एक नौकर के भेष में महल के अंदर काम करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed