{"_id":"24d7633c20e2dfda29f5e6b490843ad8","slug":"ban-on-the-girls-wearing-mask-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां लड़कियों ने नकाब पहना तो होगा 28 हजार जुर्माना","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
यहां लड़कियों ने नकाब पहना तो होगा 28 हजार जुर्माना
Updated Sat, 23 May 2015 04:22 PM IST
विज्ञापन
नीदरलैंड्स की केबिनेट ने सार्वजनिक जगहों पर नकाब पहनने पर आंशिक रूप से प्रतिबंध लगाने को मंजूरी दे दी है। इस योजना के अनुसार स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक परिवहन में नकाब पहनने पर रोक होगी।
विज्ञापन
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सड़कों पर नकाब पहनने पर रोक नहीं होगी। जो महिलाएं इसका उल्लंघन करेंगीं, उन्हें 290 पाउंड यानी लगभग 28 हजार रुपए का जुर्माना सजा के तौर पर भरना पड़ेगा।
विज्ञापन
माना जाता है कि नीदरलैंड्स में बुर्का पहनने वाली महिलाओं की संख्या चंद सौ है और इनमें से भी ज्यादातर कभी कभी ही बुर्का पहनती हैं।रिपोर्टों के अनुसार अब इस नए प्रस्तावित कानून को आकलन के लिए कानूनी जानकारों के एक पैनल के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इस पैनल ने साल 2012 में सरकार के बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की कोशिशों की काफी अलोचना की थी और इसे संविधान में धार्मिक स्वतंत्रता के प्रावधान का उल्लंघन करार दिया था।