फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   approach to landing pak aircraft by surrounding

पाकिस्तानी विमान से दो संदिग्धों की गिरफ्तारी

Fri, 24 May 2013 10:02 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 24 May 2013 10:02 PM IST
विज्ञापन
approach to landing pak aircraft by surrounding

ब्रिटेन के सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि एयरफ़ोर्स के लड़ाकू जेट विमानों की निगरानी में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के एक विमान को लंदन के निकट स्टैनस्टेड हवाई अड्डे पर उतारा गया है।

विज्ञापन


विमान के उतरने के बाद स्टैनस्टेड एयरपोर्ट पर पुलिस अधिकारियों ने पीआईए के विमान से दो संदिग्ध लोगों को गिरफ़्तार किया है। इन पर विमान को ख़तरा पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इन लोगों को विमान से उतार लिया गया है।

ये विमान लाहौर से मैनचेस्टर जा रहा था। लेकिन मैनचेस्टर में लैंड करने से पहले ही इस विमान को लंदन के निकट स्टैनस्टेड हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया।

आपात संकेत
पीआईए का ये विमान पीके709 लाहौर हवाई अड्डे से स्थानीय समय के मुताबिक़ सुबह 9.15 बजे उड़ा था और इसे ब्रिटेन के समय के मुताबिक़ दो बजे दोपहर में इसे मैनचेस्टर में उतरना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि वो ये बताने की स्थिति में नहीं है कि घटना कितनी गंभीर थी। अब ये मामला एसेक्स पुलिस और गृह मंत्रालय के पास है।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि जेट विमानों को इसलिए भेजा गया था क्योंकि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के उस विमान से आपात सिग्नल भेजे गए थे।

पीआईए ने बताया है कि विमान में 308 यात्री सवार थे। यात्रियों के अलावा चालक दल के 14 सदस्य भी विमान पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed