फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   anger at death of the nurse in the london hospital

नर्स की मौत पर लंदन अस्पताल में भारी गुस्सा

Sun, 09 Dec 2012 12:10 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2012 12:10 PM IST
विज्ञापन
anger at death of the nurse in the london hospital

लंदन के किंग एडवार्ड सप्तम अस्पताल ने ऑस्ट्रेलिया के उस रेडियो स्टेशन से गहरी नाराजगी जताई है जिसने डचेज ऑफ कैम्ब्रिज के बारे में एक फर्जी फोन कॉल की बातचीत को प्रसारित कर दिया।

विज्ञापन


इस फर्जी फोन कॉल का जवाब देने वाली भारतीय मूल की नर्स जैसिन्था सैल्दान्हा पिछले दिनों मृत पाई गईं, जिसे संभवतः आत्महत्या माना जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के 2डे एफएम के दो प्रस्तोताओं ने महारानी और प्रिंस चार्ल्स बन कर अस्पताल में फोन किया, जहां गर्भवती डचेज अपना इलाज करा रही थीं।

फोन रिसीव करने वाली नर्स सैल्दान्हा ने समझा कि फोन शाही परिवार से आया है और उन्होंने केट की तबीयत के बारे में रेडियो स्टेशन को सारी जानकारी दे दी। बाद में इस बातचीत को रेडियो पर प्रसारित किया गया।
विज्ञापन


'त्रासदी'
अस्पताल के अध्यक्ष लॉर्ड ग्लेनआर्थर ने 2डे एफएम को चलाने वाली कंपनी सदर्न क्रॉस ऑस्ट्रेरो को पत्र लिख कर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि उनके इस कदम से हुई 'क्षति को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, “किंग एडवार्ड सप्तम अस्पताल बीमार लोगों की देखभाल करता है। आपके प्रस्तोताओं ने हमारी एक मरीज तक पहुंचने के लिए झूठ बोलकर अत्यंत मूर्खता का परिचय दिया।”

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई रेडियो स्टेशन ने नर्स की मौत को एक 'त्रासदी' बताया।

सदर्न क्रॉस ऑस्ट्रेरो के प्रमुख रायस हॉलेरन ने कहा कि मेल ग्रेग और माइकल क्रिस्चियन नाम के रेडियो प्रस्तोता 46 वर्षीय नर्स जैसिन्था सैल्दान्हा की मौत से गहरे सदमे में हैं।


इन्हीं रेडियो प्रसारकों ने मंगलवार को लंदन के अस्पताल में फर्जी फोन कॉल की थी।

नहीं की शिकायत

डचेज ऑफ कैम्ब्रिज को पिछले सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और गुरुवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई।

बीबीसी के शाही परिवार संवाददाता पीटर हंट का कहना है कि सैल्दान्हा शादीशुदा थी और उनके दो बच्चे हैं।

बीबीसी को पता चला है कि सैल्दान्हा को अस्पताल से न तो निलंबित किया गया था और न ही किसी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

शाही महल के प्रवक्ता का कहना है कि इस घटना के बारे में अस्पताल से कभी कोई शिकायत नहीं की गई। बयान के अनुसार, “उल्टे हम इस घटनाक्रम से जुड़ी नर्सों और कर्मचारियों के साथ पूरा समर्थन जताते हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed