{"_id":"c35a7f4eb08799ee4f773e9f792401ed","slug":"air-asia-black-box-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर एशिया: विमान का ब्लैक बॉक्स मिला","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
एयर एशिया: विमान का ब्लैक बॉक्स मिला
Updated Mon, 12 Jan 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले महीने दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर एशिया के विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। इंडोनेशियाई अधिकारियों के मुताबिक गोताखोरों ने फ्लाइट क्यूजेड 8501 का ब्लैक बॉक्स खोज निकाला।
विज्ञापन
ब्लैक बॉक्स फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर होता है जिसमें उड़ान के दौरान पायलट और नियंत्रण कक्ष के बीच रिकॉर्ड हुई बातचीत का ब्यौरा होता है।लेकिन अब भी विमान के कॉकपिट वाइस रिकॉर्डर की तलाश जारी है। इसमें उड़ान के दौरान क्रू सदस्यों के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड होती है। इससे पता चल सकेगा कि आखिर किस वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
विज्ञापन
हादसा
एयर एशिया का ये विमान 28 दिसंबर को बेहद खराब मौसम में लापता हो गया था। विमान में 162 यात्री सवार थे।ये विमान इंडोनेशिया के सुरबाया से सिंगापुर जा रहा था और आशंका है कि जावा समुद्र में ये डूब गया। कई यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं लेकिन आशंका है कि अब भी कई शव समुद्र में हैं।
विज्ञापन