{"_id":"58d1fc9d4f1c1b8a591a1584","slug":"after-us-uk-bans-laptop-tablet-on-flights-from-6-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन ने भी 6 देशों की फ्लाइट में लैपटॉप-टैब किया बैन","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन ने भी 6 देशों की फ्लाइट में लैपटॉप-टैब किया बैन
amarujala.com, Presented By: जया पाण्डेय
Updated Wed, 22 Mar 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन में भी 6 देशों की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया गया है। इससे पहले अमेरिकी सरकार ने सुरक्षा का हवाला देकर 8 देशों की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया था।
विज्ञापन
इस मामले से सबंधित एक अधिकारी ने बताया कि सीधे मिस्र, जॉर्डन, लेबनान, सऊदी अरब, ट्यूनीशिया और तुर्की से ब्रिटेन में उड़ान भरने वाले यात्री उडा़न के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
ब्रिटेन सरकार के अनुसार ऐसा हवाई सुरक्षा के मद्देनजर किया गया है। ये प्रतिबंध स्थाई है या अस्थाई इस पर सरकार ने अभी कुछ भी नहीं कहा है। इस प्रतिबंध में लैपटॉप, टैबलेट, डीवीडी प्लेयर और एक निश्चित आकार के मोबाइल फोन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
ब्रिटेन सरकार का कहना है कि हमारे लिए नागरिकों की सुरक्षा सबसे ऊपर है। अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमें कुछ भी करना पड़े, हम हिचकेंगे नहीं।