{"_id":"59a366414f1c1b89548b4823","slug":"8-indians-die-in-worst-uk-road-accident-minibus-and-lorry-collide-in-newport-pegnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड: सड़क हादसे में 8 की मौत, मरने वालों में कई भारतीय","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
इंग्लैंड: सड़क हादसे में 8 की मौत, मरने वालों में कई भारतीय
एजेंसी/लंदन
Updated Mon, 28 Aug 2017 07:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी इंग्लैंड में दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में एक मिनी बस के आ जाने से हुई भीषण दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कई भारतीय भी हैं। इसमें छह महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना शनिवार देर रात बकिंघमशायर में न्यूपोर्ट पगनेल के पास राजमार्ग एम1 पर हुई। हादसे में मरनेवाले सभी लोग मिनी बस में सवार थे, जो दोनों ट्रकों के बीच कुचली गई।
विज्ञापन
पढ़ेः- बकिंघम पैलेस के बाहर शख्स ने किया पुलिसकर्मियों पर हमला
विज्ञापन
मिनी बस के चालक की पहचान भारतीय मूल के सिराक जोसेफ के रूप में की गई है। केरल में पैदा हुए जोसेफ पिछले 15 सालों से इंग्लैंड में रह रहे थे। मिनी बस में सवार अन्य लोग चेन्नई से आए थे, जिन्होंने नोटिंगघम में रह रहे अपने रिश्तेदारों के साथ लंदन घूमने के लिए यह बस किराए पर ली थी।
इस हादसे में एक पांच वर्षीय बच्ची, एक महिला और एक पुरुष को जानलेवा चोटें आई हैं, जबकि एक अन्य महिला को गंभीर चोटें आई हैं। इन सभी का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
पढ़ेंः- न्यूपोर्ट पेगनेल में मिनीबस और लॉरी में टक्कर, 8 की मौत 4 घायल
लंदन में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि इस दुर्घटना से प्रभावित होने वाले लोगों को हम हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। घटनास्थल से दोनों ट्रक के चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने के कारण हुई मौतों का मामला दर्ज किया गया है।