{"_id":"ea3c23d0-4075-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"200-kilometer-long-jam-in-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब लगा 200 किलोमीटर लंबा जाम","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
जब लगा 200 किलोमीटर लंबा जाम
Updated Fri, 07 Dec 2012 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फ़बारी से सड़कों के बंद होने और भारी ट्रैफिक जाम की ख़बरें आती रहती हैं। लेकिन रूस में बर्फ़बारी के चलते ट्रैफिक जाम का एक नया ही रिकॉर्ड बन गया।
विज्ञापन
ख़बरों के मुताबिक, रूस के उत्तर-पश्चिम स्थित तेवर इलाके में बर्फ़बारी के चलते 200 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह जाम 20 किलोमीटर लंबा था।
विज्ञापन
जाम की शुरुआत बीते शुक्रवार की सुबह बर्फबारी के बाद हुई। इसके बाद अगले तीन दिनों तक एम-10 मोटरवे पर यह जाम लगा रहा। इस दौरान जाम में फंसे लोगों को काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
भोजन और पानी के बिना इन लोगों ने किसी तरह से अपना वक्त बिताया। भारी सर्दी के चलते भी लोगों की हालत खराब रही।
तीन दिन तक लगा रहा जाम
जाम में फंसे लोगों की मुश्किलों को देखते हुए अधिकारियों ने जगह-जगह खाने की व्यवस्था उपलब्ध कराई। इसके लिए मोबाइल किचन बनाया गया। इसके बाद भी कई लोगों तक खाना नहीं पहुंचा।
रशिया 24 टीवी पर एक ट्रक चालक सर्गेई ने बताया, ''जाम में फंसे लोगों ने एक दूसरे की मदद की। स्थानीय अधिकारियों ने हमारी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया।''
सर्गेई ने बताया कि पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं थी। रूसी अधिकारियों के मुताबिक रविवार की देर शाम तक ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलने लगी और एम-10 मोटरवे पर गाड़ियों की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।
हालांकि जाम में फंसे एक दूसरे चालक ने स्थानीय मीडिया को बताया कि रविवार को जाम खुलने के बाद भी वे महज एक किलोमीटर की दूरी तय कर पाए। इलाके का तापमान शून्य से नीचे होने के कारण भी ट्रैफिक जाम कम होने में मुश्किल हुई।
"जाम में फंसे लोगों ने एक दूसरे की मदद की। स्थानीय अधिकारियों ने हमारी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया।"
सर्जेइ, जाम में फंसा ट्रक चालक