{"_id":"65975777f08961c064036124","slug":"europe-weather-25-year-record-broken-by-cold-in-europe-mercury-in-sweden-43-6-degrees-below-zero-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Europe Weather: यूरोप में ठंड से टूटा 25 वर्ष का रिकॉर्ड, स्वीडन में पारा शून्य से 43.6 डिग्री नीचे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Europe Weather: यूरोप में ठंड से टूटा 25 वर्ष का रिकॉर्ड, स्वीडन में पारा शून्य से 43.6 डिग्री नीचे
Fri, 05 Jan 2024 06:42 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, कोपेनहेगन/स्टॉकहोम
वर्ल्ड डेस्क, कोपेनहेगन/स्टॉकहोम
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Fri, 05 Jan 2024 06:42 AM IST
सार
स्वीडन में बुधवार को 25 वर्षों में जनवरी की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। उत्तरी लैपलैंड क्षेत्र में तापमान शून्य से 38.7 सेल्सियस नीचे जाने से पानी के पाइप जमने से जलसंकट कई घटनाएं सामने आईं हैं। इस कारण टाम्परे शहर में लोगों को बिना पानी के रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यूरोप में ठंड का कहर(सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूरोपीय देशों में स्वीडन के क्विक्कजोक-अरेनजारका में पारा शून्य से 43.6 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे गिर गया। यह स्वीडन में 25 वर्षों में दर्ज जनवरी का सबसे कम तापमान है। उधर, अधिक ठंड और बर्फीले तूफान के कारण स्कैंडिनेविया में स्कूलों को बंद कर दिया गया, जबकि पश्चिमी यूरोप में तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते बाढ़ में एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन नॉर्डिक क्षेत्र में तापमान शून्य से 40 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे गिर गया। पूरे नॉर्डिक क्षेत्र में परिवहन बाधित होने से कई पुल बंद हैं और कुछ ट्रेनें व नौका सेवाएं निलंबित कर दी गईं हैं। डेनमार्क में पुलिस ने मोटर चालकों से अनावश्यक यात्राओं से बचने का आग्रह किया हैै। साइबेरिया, आर्कटिक क्षेत्र की शीतलहर पश्चिमी रूस में भी पहुंच गई है, जिससे तापमान शून्य से 30 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे गिर गया है।
विज्ञापन
स्वीडन में सबसे ठंडी रात उत्तरी लैपलैंड में जल संकट
स्वीडन में बुधवार को 25 वर्षों में जनवरी की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। उत्तरी लैपलैंड क्षेत्र में तापमान शून्य से 38.7 सेल्सियस नीचे जाने से पानी के पाइप जमने से जलसंकट कई घटनाएं सामने आईं हैं। इस कारण टाम्परे शहर में लोगों को बिना पानी के रहना पड़ रहा है। कुछ दिन यही स्थिति रह सकती है।
विज्ञापन
ब्रिटेन, आयरलैंड, नीदरलैंड में हैन्क तूफान
पश्चिमी यूरोप के कुछ हिस्सों में तूफान ने कहर बरपाया। ब्रिटेन, आयरलैंड और नीदरलैंड ‘हेन्क’ तूफान की गिरफ्त में हैं।