फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe is hot then asia is troubled by floods

Heatwaves in Europe: यूरोप भीषण गर्मी तो एशिया बाढ़ से परेशान, पुर्तगाल में 659 लोग गंवा चुके हैं जान

Mon, 18 Jul 2022 12:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लिस्बन (पुर्तगाल)।
एजेंसी, लिस्बन (पुर्तगाल)। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 18 Jul 2022 12:51 AM IST
सार

पुर्तगाल के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गर्मी के कारण पिछले सात दिन में 659 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर बुजुर्ग थे। सबसे ज्यादा 440 मौतें मंगलवार को हुईं, जब तापमान 40 (कुछ इलाकों में 47) डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

विज्ञापन
Europe is hot then asia is troubled by floods
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

दक्षिणी यूरोप के देश इन दिनों भीषण गर्मी से परेशान हैं तो एशिया बाढ़ से जूझ रहा है। स्पेन, यूनान और फ्रांस जंगलों की आग से जूझ रहे हैं। यहां बढ़ते तापमान के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इधर, एशिया में भारत, बांग्लादेश और चीन बाढ़ का सामना कर रहे हैं। यहां बाढ़ के कारण हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी है।

विज्ञापन


स्पेन में जंगल की आग पर हेलिकॉप्टरों से पानी की बौछारें की जा रही हैं, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों के कारण अग्निशमन कर्मियों का काम आसान नहीं है। राष्ट्रीय मौसम एजेंसी एईएमईटी ने तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहने की भविष्यवाणी की थी। स्पेन में करीब एक सप्ताह से तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस है।
विज्ञापन


उधर, फ्रांस में जंगलों की आग अब 27,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैल चुकी है। इसके कारण 14 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा है। आग पर काबू पाने के लिए 1200 कर्मचारियों को लगाया गया है। पुर्तगाल में अग्निशमन कर्मी पांच जंगलों में लगी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। पुर्तगाल के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गर्मी के कारण पिछले सात दिन में 659 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर बुजुर्ग थे। सबसे ज्यादा 440 मौतें मंगलवार को हुईं, जब तापमान 40 (कुछ इलाकों में 47) डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। पुर्तगाल के 96 फीसदी इलाकों में सूखे के हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनान में शनिवार को 71 स्थानों पर आग लगी। इन पर काबू पाया जाता कि तेज हवा के कारण लपटों ने भयावह रूप धारण कर लिया। ब्रिटेन में पहली बार सोमवार को लू चलने और भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की जा चुकी है। अनुमान है कि तापमान रिकॉर्ड तोड़ 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।


चीन में बाढ़ से 12 और मरे
बीजिंग। चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ के कारण छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लापता हैं। शनिवार से अब तक 1300 लोगों को बाढ़ के कारण निकाला जा चुका है। गनसू प्रांत में भी छह लोगों की मौत हुई, जबकि तीन हजार को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed