फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe diplomat sees progress in latest rounds of Iran nuclear talks

परमाणु कार्यक्रम : राजनयिक ने कहा ईरान से एटमी वार्ता पर बातचीत में अच्छी प्रगति हुई

Fri, 04 Jun 2021 02:29 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, विएना।
एजेंसी, विएना। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 04 Jun 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Europe diplomat sees progress in latest rounds of Iran nuclear talks
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : पिक्साबे

यूरोपीय राजनयिकों ने कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हुई ताजा बातचीत में प्रगति हुई है। विएना में हुई ताजा वार्ता की अध्यक्षता करने वाले यूरोपीय संघ के राजनयिक एनरिक मोरा ने बताया कि तेहरान की एटमी महत्वाकांक्षाओं पर अंकुश लगाने के लिए 2015 के समझौते के अनुपालन के लिए उसे तैयार करने और अमेरिका के इसमें वापस शामिल होने को लेकर भी उम्मीद जताई गई है।

विज्ञापन


एनरिक मोरा ने कहा कि रूस, चीन, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल अपनी सरकारों को बातचीत के संबंध में जानकारी देने के लिए स्वदेश लौटेंगे और फिर अगले सप्ताह ऑस्ट्रिया की राजधानी में फिर मिलेंगे। बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, मुझे लगता है कि अगले दौर की बातचीत में हम एक समझौते पर पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने माना कि कुछ सियासी मतभेद और कुछ तकनीकी मुद्दे हैं लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि ये सभी पिछले सप्ताह से कम हैं, इसलिए हम सही राह पर हैं। मोरा ने कहा, मुझे लगता है कि हर देश को अपने-अपने प्रतिनिधिमंडलों को समझौते के लिए हरी झंडी देनी होगी और मुझे लगता है कि यह अगले सप्ताह हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा में मताधिकार गंवा सकता है ईरान
ईरान और मध्य अफ्रीकी गणराज्य को संयुक्त राष्ट्र के संचालन बजट में उनकी देय राशि पर बकाया का भुगतान करना है और ऐेसे में वे 193 सदस्यीय महासभा में अपने मताधिकारों को गंवा देंगे।

यूएन प्रमुख ने एक पत्र में यह जानकारी दी। महासभा के अध्यक्ष वोलकन बोजकिर को लिखे पत्र में महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने कहा कि कोमोरोस, साओ तोम एवं प्रिंसिपे व सोमालिया को भी बकाया चुकाना है।

ईरान : रिफाइनरी की आग जारी, 11 झुलसे
ईरान की राजधानी के पास स्थित एक तेल रिफाइनरी में बुधवार को लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी लगातार दूसरे दिन भी प्रयास कर रहे हैं। तेहरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित सरकारी तोंदगूयान पेट्रोकेमिकल कंपनी में बुधवार की रात आग लगी। इसमें 11 लोग झुलसकर घायल हुए हैं।

तेल मंत्रालय ने बताया कि रिफाइनरी के दो कचरा रखने वाला टैंक में रिसाव के कारण यह आग लगी। शुरुआत में अधिकारियों ने आशंका जताई थी कि आग लगने से रिफाइनरी की तरल पेट्रोलियम गैस पाइपलाइन प्रभावित हुई है।


उधर, आपूर्ति बाधित नहीं होने के सरकार के आश्वासन के बावजूद सुबह से ही लोग गैसोलिन के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े दिखे। रिफाइनरी प्रवक्ता शाकिर खाफेई ने बताया कि प्रशासन को उम्मीद है कि ईंधन समाप्त होने के बाद आग खुद ब खुद बुझ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed