फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Energy Minister German Galushchenko said Emergency blackouts in most Ukrainian regions due to shelling

Russia Ukraine War: रूस के मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत, 64 घायल, अधिकांश क्षेत्रों में ब्लैकआउट

Sun, 15 Jan 2023 08:34 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 15 Jan 2023 08:34 AM IST
सार

रूसी सेना ने यूक्रेन के पूर्वी शहर कीव और खारकीव के बुनियादी ढांचों पर मिसाइल हमला किया। सिलसिलेवार सुनी गई धमाकों की आवाज बेहद असामान्य थीं।  रूसी सेना लगातार ऊर्जा ठिकानों पर हमले कर रही है जिससे सर्दियों में हीटिंग उपकरणों का संचालन गड़बड़ा गया है।

विज्ञापन
Energy Minister German Galushchenko said Emergency blackouts in most Ukrainian regions due to shelling
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन के शहरों पर रूसी मिसाइल हमले लगातार जारी हैं। ऐसे ही एक मिसाइल हमले ने दक्षिण-पूर्वी शहर नीप्रो में एक अपार्टमेंट इमारत के एक हिस्से को नष्ट कर दिया जिसमें 12 लोग मारे गए और 64 अन्य घायल हो गए। द एसोसिएटेड प्रेस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो टिमोशेंको का हवाला देते हुए ये रिपोर्ट दी है। रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री जर्मन गालुशचेंको ने कहा कि रूस की ओर से की जा रही गोलाबारी के कारण अधिकांश यूक्रेनी क्षेत्रों में आपातकालीन ब्लैकआउट की स्थिति है।  

विज्ञापन


वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यूक्रेन को चैलेंजर 2 टैंक और आर्टिलरी सिस्टम प्रदान करने की घोषणा की है। मास्को द्वारा लगभग दो सप्ताह में पहली बार कई यूक्रेनी शहरों को लक्षित मिसाइल हमलों के बीच सुनक ने ये अहम घोषणा की। 
विज्ञापन





रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर दागीं मिसाइलें, बुनियादी ढांचों पर हमला
शनिवार की सुबह रूसी सेना ने यूक्रेन के पूर्वी शहर कीव और खारकीव के बुनियादी ढांचों पर मिसाइल हमला किया। क्षेत्र के गवर्नर ने चेतावनी दी है कि आने वाले घंटों में बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले हो सकते हैं। सिलसिलेवार सुनी गई धमाकों की आवाज बेहद असामान्य थीं। हालांकि अभी किसी के घायल होने की खबर नहीं है लेकिन हमले में कई जगह आग लग गई और कई घर टूट गए। 

यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो ताइमोशेन्को ने टेलीग्राम पर कहा कि अहम बुनियादी ढांचे पर मिसाइल हमले हुए हैं। कीव के मेयर विताली क्लित्स्को ने कहा कि धमाकों की आवाज कीव के बाएं किनारे पर स्थित निप्रोवस्की जिले में सुनी गई। यहां लोगों से बंकरों और बचाव घरों में रहने को कहा गया है। रूसी सेना लगातार ऊर्जा ठिकानों पर हमले कर रही है जिससे सर्दियों में हीटिंग उपकरणों का संचालन गड़बड़ा गया है।


कीव के पश्चिम में होलोसिव्सकी जिले में एक गैर-आवासीय क्षेत्र में भी मिसाइल का मलबा गिरा, जिससे क्षेत्र में भीषण आग लग गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि विस्फोट से 18 घरों की खिड़कियां और छतें टूट गईं हैं। वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने कहा कि रूसी मिसाइलें संभवतः उत्तर से एक बैलिस्टिक प्रक्षेपात्र के साथ दागी गईं। यूक्रेन इन मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम नहीं था। 

मिसाइलों ने खारकीव पर हमला किया
यूक्रेन के पूर्वोत्तर में खारकीव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेग सिनेहुबोव ने कहा कि शनिवार तड़के एस-300 मिसाइलों ने शहर पर हमला कर दिया। हमलों ने क्षेत्र के खारकीव और चुहुएव जिले में महत्वपूर्ण ऊर्जा बुनियादी ढांचे और औद्योगिक सुविधाओं को तबाह किया। उन्होंने कहा, हम ऊर्जा आपूर्ति की स्थिति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed