फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Encounter between Pakistan Army and Terrorists in Pakistan five soldiers killed World News in Hindi

World: पाकिस्तान में पांच सैनिकों की मौत, तीन आतंकी ढेर; तुर्किये के हवाई हमले में 45 कुर्द लड़ाके मारे गए

Sun, 14 Jan 2024 02:01 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 14 Jan 2024 02:01 AM IST
सार

आईएसपीआर ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आंतकवादियों के साथ गोलीबारी में सेना के पांच जवानों की मौत हो गई। आतंकियों ने पहले केच जिले के बुलेदा इलाके में आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसके बाद सुरक्षाबलों पर फायरिंग हो गई।

विज्ञापन
Encounter between Pakistan Army and Terrorists in Pakistan five soldiers killed World News in Hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आंतकवादियों के साथ गोलीबारी में सेना के पांच जवानों की मौत हो गई। आतंकियों ने पहले केच जिले के बुलेदा इलाके में आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसके बाद सुरक्षाबलों पर फायरिंग हो गई। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। हमले में तीन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया। बता दें पाकिस्तान में फिलहाल स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

तुर्किये ने हवाई हमले में 45 आतंकियों को लगाया ठिकाना
तुर्किये की सेना और कुर्दिश लड़ाकों के बीच संघर्ष जारी है। शनिवार को तुर्किये की सेना ने उत्तरी सीरिया और इराक में कुर्द आतंकियों के अड्डों पर हवाई हमले किए। हमले में 45 कुर्द आंतकवादियों की मौत हो गई। बता दें, शुक्रवार को एक भिड़ंत में नौ तुर्की सैनिकों की मौत हुई थी। इसी के जवाब में तुर्किये ने हवाई हमला किया। 

विज्ञापन


तुर्किये सरकार ने 45 लड़ाकों के मौत की जानकारी की पुष्टि की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति तैयप एर्दाोगन ने एक सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसके बाद तुर्किये संचार निदेशालय ने बयान जारी कर कहा कि हमले में हमने आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया। 45 आतंकियों को हमने मार गिराया, जिसमें 36 उत्तरी इराक में तो वहीं 9 उत्तरी सीरिया में मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी चुनाव पर असर डालेंगे एशियाई अमेरिकी मतदाता : प्यू
एक अध्ययन के मुताबिक, पिछले दो दशकों में और 2020 के बाद से अमेरिका में एशियाई मूल के पात्र मतदाताओं की संख्या आसमान छू गई है। प्यू रिसर्च सेंटर के अध्ययन के अनुसार नवंबर में जब राष्ट्रपति पद के लिए मतदान के समय प्रत्याशियों को एशियाई वोटरों को साधना सबसे बड़े चुनौती होगी। इनमें भारतीय-अमेरिकियों को लुभाने के प्रयास बढ़ना तय है। हाल ही में जारी ‘2024 में एशियाई-अमेरिकी पात्र मतदाताओं के बारे में मुख्य तथ्य’ शीर्षक वाली रिपोर्ट से पता चला कि पिछले चार वर्षों में, एशियाई-अमेरिकी पात्र मतदाताओं की आबादी 15% बढ़ी है। 

ऑस्टिन पर भरोसा, पर बीमारी की सूचना न देगा गलत : बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि देश के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के पिछले सप्ताह बीमार होने व अस्पताल में भर्ती होने की उन्हें सूचना नहीं दी, यह गलत फैसला था। हालांकि उन्हें अपने मंत्री पर अब भी भरोसा है। पत्रकारों ने पूछा कि क्या रक्षा मंत्री द्वारा अपनी सेहत के बारे में उन्हें (बाइडन) जानकारी नहीं दिए जाने का फैसला अनुचित था? जवाब में राष्ट्रपति ने ‘हां’ में जवाब दिया।

ब्रिटेन : सुएला ने पीएम सुनक के रवांडा बिल पर हमला बोला
गत वर्ष ब्रिटेन की गृह मंत्री पद से बर्खास्त की गई सुएला ब्रेवरमैन ने अपने पूर्व बॉस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगले सप्ताह संसद में आने वाला पीएम ऋषि सुनक का रवांडा सुरक्षा विधेयक काम नहीं करेगा। उन्होंने कहा, वह इस विधेयक का मौजूदा स्वरूप में समर्थन नहीं करेंगी।

पाकिस्तान : पीटीआई अध्यक्ष गौहर के परिजनों पर हुआ हमला
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष गौहर अली खान ने शनिवार को कहा कि कुछ नकाबपोश लोगों ने उनके परिवार के सदस्यों पर हमला किया। घटना उस वक्त हुई जब वह पार्टी के चुनावी चिन्ह बल्ले पर दायर याचिका की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट गए हुए थे। 


चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, छह लापता
मध्य चीन के हेनान प्रांत में एक कोयला खदान में दुर्घटना के बाद दस लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लापता हो गए। दुर्घटना का एक कारण गैस धमाके को माना जा रहा है। यह दुर्घटना पिंगदिंगशान तियानान कोल माइनिंग कंपनी लिमिटेड की एक कोयला खदान में हुई। हादसे के वक्त 425 लोग भूमिगत काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed