फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   emergency session on Gaza after US veto blocks ceasefire resolution

Israel: युद्ध विराम के प्रस्ताव पर US के वीटो के बाद फिर बुलाया गया आपातकालीन सत्र, UNGA अध्यक्ष ने कही यह बात

Mon, 11 Dec 2023 09:40 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 11 Dec 2023 09:40 PM IST
सार

यूएनजीए के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने कहा कि आपातकालीन सत्र मंगलवार को से शुरू होने वाला है। संयुक्त अरब अमीरात द्वारा प्रस्तुत मसौदा प्रस्ताव में तत्काल मानवीय युद्धविराम, सभी बंधकों की रिहाई और मानवीय पहुंच सुनिश्चित करने का प्रस्ताव दिया गया था। 

विज्ञापन
emergency session on Gaza after US veto blocks ceasefire resolution
UNGA Meeting (File Photo) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी वीटो द्वारा युद्धविराम प्रस्ताव को अवरूद्ध करने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा मंगलवार को आपातकालीन सत्र को फिर से शुरू कर सकता है। यूएनजीए अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने इस बात की जानकारी दी। यह निर्णय अमेरिका द्वार शुक्रवार को एक प्रस्ताव को वीटो करने के बाद लिया गया है, जिसमें मानवीय युद्धविराम का आह्वान किया गया था। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों को लिखे एक पत्र में यूएनजीए के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने बताया कि मिस्र और मॉरिटानिया के प्रतिनिधियों ने विशेष बैठक बुलाई है। उन्होंने यूएनजीए प्रस्ताव 377 को लागू किया, जिसे "यूनाइटेड फॉर पीस" के रूप में जाना जाता है, जो महासभा को सहमत होने का अधिकार देता है।
विज्ञापन


यूएनजीए के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने कहा कि आपातकालीन सत्र मंगलवार को से शुरू होने वाला है। संयुक्त अरब अमीरात द्वारा प्रस्तुत मसौदा प्रस्ताव में तत्काल मानवीय युद्धविराम, सभी बंधकों की रिहाई और मानवीय पहुंच सुनिश्चित करने का प्रस्ताव दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने संयुक्त राज्य अमेरिका पर गाजा में बच्चों की हत्या के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया, क्योंकि अमेरिका ने 'तत्काल युद्धविराम' के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को वीटो कर दिया था। उन्होंने अमेरिकी स्थिति को आक्रामक और अनैतिक, सभी मानवीय सिद्धांतों. मूल्यों का घोर उल्लंघन बताया। 


क्या है मामला
गाजा स्थित हमास आतंकी संगठन ने सात अक्तूबर को इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे थे। जिसके बाद से ही हमास और इस्राइल के बीच भीषण युद्ध की शुरूआत हुई। इस्राइल लगातार हमास के ठिकानों को तबाह कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed