फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Emergency landing due to blown engine cover of Alaska Airlines flight in US

America: सिएटल से सैन डियागो जा रही अलास्का एयरलाइन की फ्लाइट का इंजन कवर उड़ा, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Wed, 24 Aug 2022 07:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 24 Aug 2022 07:50 PM IST
सार

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से विमान कवर विमान से अलग होता है और हवा में उड़ जाता है। इसके बाद कंपनी ने अगली सुबह यानी मंगलवार को घटना के बारे में बयान जारी किया था।

विज्ञापन
Emergency landing due to blown engine cover of Alaska Airlines flight in US
विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल के दिनों में भारतीय विमानन कंपनियों के कई विमानों की इमरजेंसी लैडिग के मामले सामने आए हैं। वहीं, अब एक ऐसा ही मामला अमेरिका में भी सामने आया है। यहां सिएटल से सैन डियागो जा रही एक फ्लाइट की सोमवार को उस वक्त इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी जब विमान का इंजन कवर हवा में उड़ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फ्लाइट अलास्का एयरलाइन्स की थी। इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से विमान कवर विमान से अलग होता है और हवा में उड़ जाता है। इसके बाद कंपनी ने अगली सुबह यानी मंगलवार को घटना के बारे में बयान जारी किया था। अलास्का एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट 558 में उड़ान के तुरंत बाद ही बाईं ओर कंपन महसूस हुआ। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरलाइन के मुताबिक, सुरक्षित रूप से विमान की लैंडिंग हुई, इसी दौरान इंजन को ढंकने वाला कवर जो मेटल का बना होता है, जिसे काउलिंग कहते हैं वह विमान से अलग होकर हवा में उड़ गया। 
विज्ञापन


अलास्का एयरलाइन अपने बय़ान में बताया कि इस घटना में कीसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। एयरलाइन के मुताबिक, जिस वक्त ये घटना हुआ उस समय विमान में 176 यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे। घटना के बाद सभी यात्रियों को एक दूसरी फ्लाइट से सैन डियागो भेजा गया। हालांकि घटना के बाद सभी यात्री बेहद डरे हुए थे। फिलहाल एयरक्राफ्ट को सेवा से बाहर कर दिया गया है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed