{"_id":"63501a075ff68b4fec64df7b","slug":"embassy-of-india-indian-nationals-are-advised-against-travelling-to-ukraine-advised-to-leave-ukraine-at-earlie","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine War: भारतीयों को यूक्रेन की यात्रा न करने की सलाह, भारत ने अपने नागरिकों को कहा- जल्द वहां से निकलें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine War: भारतीयों को यूक्रेन की यात्रा न करने की सलाह, भारत ने अपने नागरिकों को कहा- जल्द वहां से निकलें
Wed, 19 Oct 2022 10:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 19 Oct 2022 10:21 PM IST
सार
दरअसल, हाल ही के दिनों में रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। लगातार जारी मिसाइल हमलों और गोलाबारी की वजह से बुधवार को यूक्रेन के और अधिक गांवों, कस्बों तथा दो शहरों के कुछ हिस्से बिजली व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Twitter/ Stewart McDonald MP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास के मुताबिक, सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति और यूक्रेन में हाल ही में बढ़ते हमलों को देखते हुए भारतीय नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। यूक्रेन में छात्रों सहित भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने की सलाह भी दी गई है।
विज्ञापन
दरअसल, हाल ही के दिनों में रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। लगातार जारी मिसाइल हमलों और गोलाबारी की वजह से बुधवार को यूक्रेन के और अधिक गांवों, कस्बों तथा दो शहरों के कुछ हिस्से बिजली व्यवस्था ठप हो गई। कीव को झुकाने के लिए मॉस्को इसके ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है।
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बीती रात हुए हमलों से पहले यूक्रेनियों से देश के ऊर्जा प्रतिष्ठानों को बचाने का प्रयास करने का आग्रह किया था। एनरहोदर के मेयर दिमित्रो ओरलोव ने कहा कि शहर पर की गई गोलाबारी में बिजली और पानी के केंद्रों को निशाना बनाया गया। दक्षिणी शहर उस ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास स्थित है, जो लगभग आठ महीने से चले आ रहे हमलों का मुख्य निशाना रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय गवर्नर ने बताया कि यूक्रेन के दक्षिण-मध्य क्षेत्र में स्थित क्रीवयी रिह में एक बिजली संयंत्र मिसाइल हमलों से बुरी तरह नष्ट हो गया। क्रीमिया को देश से जोड़ने वाले पुल पर हमले के बाद रूस बेहद आक्रामक हो गया है। रूस ने यूक्रेन के महत्वपूर्ण स्थलों, खासकर ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों की झड़ी लगा दी है।