फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Embassy of India in Beijing has start two hotlines for Indians in Hubei, Coronavirus epidemic China

कोरोनावायरस: चीन के वुहान में फंसे 25 भारतीय, भारत के दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Fri, 24 Jan 2020 09:00 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 24 Jan 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
Embassy of India in Beijing has start two hotlines for Indians in Hubei, Coronavirus epidemic China
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

भारत के 25 छात्र कोरोनावारस से प्रभावित चीन के शहर वुहान में फंस गए हैं। गौरतलब हो कि वायरस को बाहर फैलने से रोकने के लिए वुहान से लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहां फंसे 25 भारतीय छात्रों में से 20 छात्र केरल के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


कोरोनावायरस का फैलना भारत के लिए चिंता के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि वुहान में करीब 700 भारतीय छात्र रहते हैं। इन छात्रों में ज्यादातर चीनी विश्वविद्यालयों में मेडिकल की पढ़ाई करते हैं। चीन में कोरोनावायरस से अब तक 25 की जान चली गई है और इससे 830 लोगों संक्रमित है। 
विज्ञापन


जांच में पास होने के बाद चीन से मुंबई लौटे दो लोग 
वहीं, मुंबई में अधिकारियों ने बताया कि पिछले 60 घंटों में वुहान एवं चीन के अन्य हिस्सों से लौटे पांच भारतीयों की गहन जांच की गई है। इनमें से दो लोगों को सर्दी-जुकाम है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इन्हें हल्के सर्दी-जुकाम के सिवा वायरस के प्रभाव का कोई अन्य लक्षण नहीं दिखा। महामारी विशेषज्ञ (एपिडोमिओलोजिस्ट) डॉ. प्रदीप आवटे ने कहा कि दोनों को ही करॉना वायरस से मुक्त पाया गया।

बीजिंग में भारतीय दूतावास ने जारी किया हॉटलाइन
तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस से चीन में हाहाकार मच गया है। बीमारी को रोकने के लिए आपात कदम उठाते हुए वुहान समेत तीन शहरों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस वायरस के चलते 25 लोगों की मौत हो गई है और 830 लोग इस वायरस की चपेट में आने से गंभीर रूप से बीमार हैं। 

वही, चीन की राजधानी बीजिंग में भारत के दूतावास ने कहा है कि उन्हें कोरोनावायरस महामारी के संबंध में हेबेई प्रांत में रहने वाले भारतीयों के बारे में भारत में रहने वाले उनके रिश्तेदारों से जानकारियां मांगी जा रही है, जिसको देखते हुए दो हॉटलाइन जारी की गई है। 

दूतावास ने कहा है कि वह बीजिंग और हेबेई में प्रासंगिक चीनी अधिकारियों के साथ-साथ हेबेई में रहने वाले भारतीयों के साथ भी संपर्क में है। दूतावास का कहना है कि हम इस संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा जारी की गई सलाह सहित चीन में विकसित स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि संबंधित चीनी अधिकारियों ने वुहान के निवासियों को खाद्य आपूर्ति सहित सभी सहायता का आश्वासन दिया है। साथ ही हेबेई और वुहान में रहने वाले भारतीयों के लिए भारतीय दूतावास ने दो हॉटलाइन को जारी किया है। जो +8618612083629 और +8618612083617 है।

 

चीन से भारत आने वाले यात्रियों की थर्मल कैमरों से जांच 

चीन में फैले कोरोनावायरस को लेकर भारत सरकार भी सतर्क हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से सलाह मिली है कि चीन से कोलकाता, दिल्ली और मुंबई आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए पूर्व-आव्रजन काउंटरों थर्मल कैमरों से जांच की जाएं। 

इससे पहले चीन में कोरोना वायरस के फैलने की खबरों के मद्देनजर सरकार ने एक यात्रा परामर्श जारी करते हुए नागरिकों को बचने के लिए कुछ उपायों का पालन करने को कहा है। इस वायरस से सांस संबंधी समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संचरण के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन चीन की यात्रा करने वालों को सलाह दी जाती है कि वे खेतों, पशुओं के बाजारों या जहां बूचड़खाने हों वहां की यात्रा करने से बचें।

इसके साथ ही लोगों को कच्चे या अधपके मांस के उपभोग करने से भी बचने की सलाह दी गई है। परामर्श में कहा गया है कि उन लोगों के साथ निकट संपर्क से बचना चाहिए जो अस्वस्थ हैं या जिनमें बीमारी के लक्षण हैं, जैसे खांसी, नाक का बहना आदि। अगर सांस की समस्या है तो यात्रियों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed