{"_id":"666d19348f9a99bcd30f0130","slug":"elon-musk-x-wants-sacked-staff-to-return-money-significant-overpayment-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk: एलन मस्क ने पहले नौकरी से निकाला, अब कर्मचारियों से वापस मांग रहे पैसा; जानें पूरा मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Elon Musk: एलन मस्क ने पहले नौकरी से निकाला, अब कर्मचारियों से वापस मांग रहे पैसा; जानें पूरा मामला
Sat, 15 Jun 2024 10:01 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:01 AM IST
सार
एलन मस्क के मालिकाना हक वाली एक्स कॉर्प का कहना है कि एक चूक के चलते उन्होंने इन कर्मचारियों को ज्यादा पैसा भेज दिया था।
विज्ञापन
Elon Musk
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क एक बार फिर चर्चाओं में हैं। टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स कॉर्प जैसी कंपनियों के मालिक मस्क ने साल 2022 में ट्विटर को करीब 44 अरब डॉलर में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने इसका नाम बदलकर एक्स कॉर्प कर दिया। इस अधिग्रहण के बाद एक्स के मैनेजमेंट समेत कई कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई थी। छंटनी के दौरान इन सभी को हर्जाना भी मिला था। हालांकि, अब टेस्ला सीईओ का कहना है कि इन लोगों को गलती से ज्यादा पैसे चले गए हैं। इन्हें यह वापस करना होगा।
विज्ञापन
लीगल एक्शन लेने की धमकी भी दी
दरअसल, यह विचित्र स्थिति एक्स कॉर्प द्वारा करेंसी कनवर्जन के दौरान हुई भूल के चलते बनी है। कंपनी का कहना है कि करेंसी कनवर्जन यानी अमेरिकी डॉलर को ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में बदलने में हुई गलती के चलते ज्यादा पैसा नौकरी से निकाले गए ऑस्ट्रेलिया के कर्मचारियों को चला गया था। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, कंपनी ने इन छह कर्मचारियों से पैसा वापस मांगा है। साथ ही पैसा वापस न करने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। हाल ही में एलन मस्क ने टेस्ला में भी बड़े पैमाने पर छंटनी की थी।
विज्ञापन
डॉलर को बदलने के दौरान हुई चूक
रिपोर्ट के अनुसार, एक्स कॉर्प के एशिया पैसिफिक एचआर डिपार्टमेंट ने यह ईमेल भेजे हैं। इनके मुताबिक, अमेरिकी डॉलर (US Dollars) को ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में बदलने के दौरान उनसे चूक हुई है। इसके चलते कर्मचारियों को 1500 से 70 हजार डॉलर तक अतिरिक्त चले गए हैं। यह गलती जनवरी, 2023 में हुई है। इसलिए अगर आप अपनी सुविधानुसार जल्द से जल्द हमें पैसे वापस करते हैं तो हम आपके आभारी होंगे।
विज्ञापन
अब तक किसी कर्मचारी ने पैसा वापस नहीं किया है। यह पेमेंट उन्हें शेयरों के बदले मिला था। ऐसा बताया जा रहा है कि एक्स कॉर्प ने गलती से इन कर्मचारियों को 2.5 गुना पेमेंट किया था।
अमेरिका में 2000 कर्मचारी कर चुके हैं मुकदमा
उधर, अमेरिका में भी छंटनी का शिकार हुए लगभग 2000 कर्मचारी एक्स कॉर्प के खिलाफ विभिन्न अदालतों में मुकदमा दायर कर चुके हैं। उनका दावा है कि उन्हें अभी तक हर्जाने की रकम नहीं मिल पाई है। इनमें कंपनी के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल और सीएफओ नेड सेगल भी शामिल हैं।