{"_id":"6149daf49ef3c466320cc346","slug":"elon-musk-takes-jibe-on-us-president-joe-biden-after-latter-fails-to-congratulate-spacex-civilian-mission-to-space","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'वे अभी भी सो रहे हैं': इंस्पिरेशन4 स्पेस मिशन पर राष्ट्रपति बाइडन ने नहीं दी बधाई, एलन मस्क ने उड़ा दिया मजाक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'वे अभी भी सो रहे हैं': इंस्पिरेशन4 स्पेस मिशन पर राष्ट्रपति बाइडन ने नहीं दी बधाई, एलन मस्क ने उड़ा दिया मजाक
Tue, 21 Sep 2021 06:45 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:45 PM IST
सार
जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने से पहले और अब उनके कार्यकाल में भी उन पर अहम मौकों पर सुस्ती दिखाने के आरोप लगे हैं। यहां तक कि टीवी इंटरव्यू और नेताओं के भाषण के दौरान भी उन्हें ऊंघते देखा जा चुका है।
विज्ञापन
एलन मस्क ने ट्वीट में उड़ाया जो बाइडन का मजाक।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने अपने इंस्पिरेशन4 स्पेस मिशन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का मजाक उड़ाया है। दरअसल, मस्क से ट्विटर पर एक यूजर ने पूछा था कि बाइडन ने उनकी कंपनी द्वारा अंतरिक्ष के लिए भेजे गए मिशन पर कुछ नहीं कहा, तो मस्क ने ट्वीट में लिखा, "वे अभी भी सो रहे हैं।" एक राष्ट्रपति के लिए मस्क का यह ट्वीट दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।
बता दें कि जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने से पहले और अब उनके कार्यकाल में भी उन पर अहम मौकों पर सुस्ती दिखाने के आरोप लगे हैं। यहां तक कि कुछ टीवी इंटरव्यू और भाषणों के दौरान भी बाइडन को ऊंघते देखा जा चुका है। इसके चलते ही डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव अभियान के दौरान बाइडन को 'स्लीपी जो' नाम दिया था।
स्पेस-एक्स का सबसे कम अनुभवी क्रू अंतरिक्ष में भेजने का रिकॉर्ड
स्पेस-एक्स ने हाल ही में चार लोगों को अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा था। खास बात यह थी कि इनमें से किसी भी व्यक्ति को पहले अंतरिक्ष में जाने का अनुभव नहीं था। यानी यह सबसे कम अनुभवी क्रू को अंतरिक्ष यात्रा पर भेजने का रिकॉर्ड था। तीन दिन पृथ्वी के चक्कर पूरे करने के बाद इंस्पिरेशन4 धरती पर लौट आया था। इसी के साथ स्पेस-एक्स और इसके क्रू के लिए बधाई संदेश आने शुरू हो गए। शुभकामनाएं देने वालों में नासा के प्रशासक बिल नेल्सन भी शामिल थे।
विज्ञापन
बाइडन के आने के बाद स्पेस-एक्स को हुआ मुनाफा
जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने से पहले कई लोगों ने आशंका जताई कि डेमोक्रेट पार्टी की नीतियों से मस्क को नुकसान हो सकता है। लेकिन अब तक उनकी कंपनियां फायदे में रही हैं। दरअसल, नासा ने स्पेस-एक्स को ही अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों और उनकी सप्लाई को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचाने का जिम्मेदा दिया है। इसके अलावा उन्हें कई और कॉन्ट्रैक्ट भी मिले हैं। इनमें एक 2.9 अरब डॉलर का नासा का कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल हैं, जिसके तहत पांच दशक में पहली बार चांद पर यात्री भेजने के लिए स्पेस-एक्स को स्पेसक्राफ्ट बनाना है।