फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   elon musk social media plateform x decrease over thousand staff responsible for stopping abusive content

Elon Musk: क्या एक्स पर आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ नरमी दिखा रहे एलन मस्क? रिपोर्ट में अहम खुलासा

Thu, 11 Jan 2024 09:02 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 11 Jan 2024 09:02 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के ऑनलाइन वाचडॉग ई-सेफ्टी कमीशन ने गुरुवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स ने आपत्तिजनक कंटेंट को रोकने के लिए जिम्मेदार अपने स्टाफ में से दुनियाभर में 1000 से ज्यादा लोगों की कमी की है। 

विज्ञापन
elon musk social media plateform x decrease over thousand staff responsible for stopping abusive content
एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज कारोबारी एलन मस्क क्या अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ नरम रुख अपना रहे हैं? दरअसल एक ताजा रिपोर्ट इस ओर इशारा कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के ऑनलाइन वाचडॉग ई-सेफ्टी कमीशन ने गुरुवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स ने आपत्तिजनक कंटेंट को रोकने के लिए जिम्मेदार अपने स्टाफ में से दुनियाभर में 1000 से ज्यादा लोगों की कमी की है। 
विज्ञापन


क्या है रिपोर्ट में
रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टाफ में कमी और हजारों प्रतिबंधित अकाउंट को बहाल करने की वजह से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हानिकारक कंटेंट का तूफान आ गया है। ई-सेफ्टी कमीशन का कहना है कि एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, को जब से एलन मस्क ने अधिग्रहण किया है, तब से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नफरत को बढ़ावा देने वाले कंटेंट में उछाल आया है। ई-सेफ्टी कमीशन की कमिश्नर जूली इनमान ग्रांट ने बताया कि पहली बार इन आंकड़ों को सार्वजनिक किया गया है। गौरतलब है कि जूली इनमान ग्रांट ट्विटर की पूर्व कर्मचारी भी रह चुकी हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्तूबर 2022 के बाद से करीब 1213 ट्रस्ट एंड सेफ्टी स्टाफ, जिनमें कॉन्ट्रैक्टर्स भी शामिल हैं, एक्स को छोड़ चुके हैं। ग्रांट ने कहा कि 'यह ऐसा ही है जैसे वोल्वो अपने सेफ्टी स्टैंडर्ड के लिए जानी जाती है, उसके सभी डिजाइनर और इंजीनियर्स को निकाल दिया जाए, वैसे ही एक्स के 80 फीसदी विशेषज्ञ इंजीनियर नौकरी से निकाल दिए गए हैं। आप लगातार अपनी सुरक्षा को कमजोर कर रहे हैं, साथ ही आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने वाले लोगों को वापस प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के ई-सेफ्टी कमीशन ने बीते साल अक्तूबर में एक्स पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ कार्रवाई ना करने को लेकर जुर्माना भी लगाया था। हालांकि एक्स ने इसकी भी अनदेखी की और फिलहाल इसे लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed