फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk Shivon Zilis Relationship four children Zilis said no warning no complaints just clean breakup

रिश्ते: एलन मस्क और शिवॉन जिलिस के हैं चार बच्चे... जिलिस बोलीं- न कोई वार्निंग और न ही शिकायत, सीधे अलग

Sun, 04 Oct 2026 07:35 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, न्यूयार्क।
एजेंसी, न्यूयार्क। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 04 Oct 2026 07:35 AM IST
विज्ञापन
Elon Musk Shivon Zilis Relationship four children Zilis said no warning no complaints just clean breakup
मस्क के ब्रेकअप की खबर सुर्खियों में - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क का उनकी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया है। न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव शिवॉन जिलिस ने मस्क के साथ ब्रेकअप होने की पुष्टि की है। दोनों के 4 बच्चे हैं। जिलिस ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मस्क ने एक हफ्ते पहले ही आई लव यू कहा था लेकिन फिर अचानक ब्रेकअप कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी पहले से न कोई वॉर्निंग मिली थी न ही शिकायत। जिलिस ने कहा- मैं इस ब्रेकअप से दुखी हूं, लेकिन मस्क की अब भी बहुत परवाह करती हूं। मैं चाहूंगी कि वे हमेशा खुश रहें। मुझे उम्मीद है कि हम दोनों आगे भी अच्छे दोस्त रहेंगे और अपने बच्चों की साथ में परवरिश करेंगे। जिलिस ने मस्क के साथ हुई चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। इसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भी जिक्र है। मस्क ने लिखा-मुझे पता नहीं था कि शी जिनपिंग से जुड़े इस डिनर में पार्टनर्स को भी बुलाया गया है। मुझे पता होता तो मैं तुम्हें जरूर बुलाता।

विज्ञापन


मस्क 14 बच्चों के पिता
शिवॉन जिलिस और मस्क के 4 बच्चे हैं। मस्क ने दो शादियां की थीं, उनके कुल मिलाकर 14 बच्चे हैं। 1990 के दशक में कनाडा की क्वीन्स यूनिवर्सिटी में फिजिक्स की पढ़ाई के दौरान मस्क की मुलाकात इंग्लिश लिटरेचर की स्टूडेंट जस्टिन विल्सन से हुई। दोनों ने कई साल डेटिंग के बाद जनवरी 2000 में शादी की। 2002 में उनके पहले बेटे नेवाडा का जन्म हुआ। हालांकि, 10 हफ्ते की उम्र में इंफेंट डेथ सिंड्रोम से उसकी मौत हो गई। इसके बाद 2004 में कपल ने आईवीए के जरिए जुड़वां बच्चों विवियन और ग्रिफिन का स्वागत किया। 2006 में तीन बच्चे काई, सैक्सन और डेमियन भी आईवीएश से हुए। 2008 में मस्क और जस्टिन विल्सन का तलाक हो गया। 
विज्ञापन


ज्यादा बच्चे पैदा करने की कई बार कर चुके बात
15 फरवरी 2025 को अमेरिकी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और राइटर एश्ले सेंट क्लेयर ने दावा किया था कि वे टेस्ला कंपनी के मालिक इलॉन मस्क के बेटे की मां हैं। क्लेयर ने कहा कि उसने 5 महीने पहले सीक्रेट तौर पर इस बच्चे को जन्म दिया है, लेकिन सेफ्टी और प्राइवेसी के चलते पहले इसकी घोषणा नहीं की। मस्क कई बार ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील कर चुके मस्क लंबे समय से घटती जन्मदर को दुनिया और मानव सभ्यता के लिए खतरा बताते रहे हैं। वे कई बार ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील कर चुके हैं। 2021 में उन्होंने कहा था कि अगर लोग ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करेंगे तो सभ्यता खत्म हो जाएगी। 2015 में मस्क ने कहा था-स्मार्ट लोगों को भी बच्चे पैदा करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाक के बाद रिले से दोबारा शादी
2008 में मस्क ने ब्रिटिश एक्ट्रेस तालुलाह रिले को डेट करना शुरू किया। दोनों ने 2010 में शादी की, 2012 में तलाक हो गया। 2013 में दोनों ने दोबारा शादी कर ली। दिसंबर 2014 में तालुलाह ने दूसरी बार तलाक की अर्जी दायर की, लेकिन अगले साल इसे वापस ले लिया। मार्च 2016 में दोनों का तलाक हो गया। मस्क और तालुलाह के कोई बच्चे नहीं हैं। मस्क ने हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्बर हर्ड को 2016 के अंत और 2017 की शुरुआत में कई महीनों तक डेट किया। इलॉन मस्क और सिंगर ग्रिम्स ने अप्रैल 2018 में डेटिंग शुरू की। मई 2020 में कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।  2022 में दोनों अलग हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed