{"_id":"68d75ae101adaab3ee027a1c","slug":"elon-musk-s-name-appears-in-jeffrey-epstein-files-tesla-chief-says-it-s-false-donald-trump-updates-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Epstein Files: जिस केस को लेकर ट्रंप पर हमलावर थे मस्क, उसमें आया खुद का नाम तो सिर्फ तीन शब्द का दे सके जवाब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Epstein Files: जिस केस को लेकर ट्रंप पर हमलावर थे मस्क, उसमें आया खुद का नाम तो सिर्फ तीन शब्द का दे सके जवाब
Sat, 27 Sep 2025 09:02 AM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:02 AM IST
सार
Elon Musk Name Appears In Epstein Files: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से विवाद के बाद एलन मस्क ने एपस्टीन फाइल को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा था। लेकिन अब इस फाइल में उनका नाम सामने आया है तो उन्होंने खुद के बचाव में सिर्फ तीन शब्द ही कहा है। पढ़ें क्या है पूरा विवाद और कैसे आया मस्क का नाम...
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क
- फोटो : ANI
विस्तार
टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क का नाम अमेरिका के कुख्यात फाइनेंसर और यौन शोषण के दोषी जेफरी एपस्टीन से जुड़े नए दस्तावेजों में सामने आया है। इन दस्तावेजों को एपस्टीन की संपत्ति के प्रबंधकों ने अमेरिकी हाउस ओवरसाइट कमेटी को सौंपा है। इनमें फ्लाइट मैनिफेस्ट (उड़ान की सूची), फोन कॉल लॉग्स, और मीटिंग शेड्यूल शामिल हैं। इनमें दुनिया के कई ताकतवर लोगों के नाम दर्ज हैं, जिनमें ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू, डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन, और पे-पाल के सह-संस्थापक पीटर थील जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - UNGA: '...खाल पहनने से वो शेर नहीं बन जाता', एकनाथ शिंदे ने पाकिस्तानी पीएम को दिखाया आईना; बताया 'गीदड़'
मस्क के नाम पर 2014 की एंट्री
दस्तावेजों में 6 दिसंबर 2014 की एक एंट्री बेहद चौंकाने वाली है। इसमें लिखा गया है, 'याद दिलाना: एलन मस्क का 6 दिसंबर को द्वीप पर आने का कार्यक्रम है (क्या यह अभी भी तय है?)।' यह एंट्री संकेत देती है कि एलन मस्क को एपस्टीन के प्राइवेट आइलैंड लिटिल सेंट जेम्स पर आने का निमंत्रण दिया गया था। इसके अलावा दस्तावेजों में यह भी दर्ज है कि 2017 में पीटर थील के साथ मस्क की लंच मीटिंग तय थी। 2019 में स्टीव बैनन के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग का प्लान था।
विज्ञापन
प्रिंस एंड्रयू का नाम भी दर्ज
2000 के एक पुराने फ्लाइट मैनिफेस्ट में यह दर्ज है कि प्रिंस एंड्रयू, एपस्टीन और गिसलेन मैक्सवेल के साथ न्यू जर्सी से फ्लोरिडा तक एक ही फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। प्रिंस एंड्रयू पर पहले भी एपस्टीन मामले में आरोप लग चुके हैं।
मस्क का तीन शब्दों का जवाब
जब ये दस्तावेज सार्वजनिक हुए और उनका नाम सामने आया, तो एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बेहद छोटा लेकिन सीधा जवाब दिया। उन्होंने सिर्फ तीन शब्द लिखे- 'यह गलत है।'
ट्रंप पर मस्क के पुराने आरोप
बता दे कि कुछ महीने पहले मस्क ने खुद डोनाल्ड ट्रंप पर एपस्टीन मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था। जून में उन्होंने एक पोस्ट किया था, 'अब बड़ा सच सामने लाने का समय है। डोनाल्ड ट्रंप एपस्टीन फाइल्स में हैं। यही असली वजह है कि ये फाइलें सार्वजनिक नहीं की गई हैं।' हालांकि, बाद में मस्क ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया। इसके बाद भी वे लगातार यह सवाल उठाते रहे कि, 'अगर कोई क्लाइंट ही नहीं था, तो गिसलेन मैक्सवेल जेल में क्यों है?'
क्या हैं एपस्टीन फाइल्स?
यह भी पढ़ें - DHHS: लिंग विविधता पर शिक्षा फंडिंग रोकने की धमकी, ट्रंप प्रशासन के खिलाफ 16 राज्यों ने दायर किया मुकदमा
इस मामले की क्या है अहमियत?
एपस्टीन फाइल्स में दुनिया के कई बड़े नेताओं, कारोबारियों और सेलिब्रिटीज के नाम होने की संभावना है। इससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मस्क जैसे दिग्गज का नाम सामने आने से मामला और संवेदनशील हो गया है। अमेरिकी जनता और मीडिया अब इस पर कड़ी नजर रखे हुए है कि किन-किन नामों का खुलासा होता है और कौन-सा पक्ष खुद का बचाव करने के लिए आगे आता है।

- साल 2008 में जेफरी एपस्टीन पर फ्लोरिडा में 14 साल की नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने का आरोप लगा। उसके घर से कई नाबालिग लड़कियों की तस्वीरें मिलीं। इसके बावजूद एपस्टीन ने एक प्ली डील (समझौता) कर लिया और बेहद हल्की सजा पाई। वह यौन अपराधी के रूप में रजिस्टर हुआ।
- साल 2019 में एपस्टीन पर फिर से आरोप लगे- इस बार नाबालिग लड़कियों की तस्करी और यौन शोषण के बड़े नेटवर्क को चलाने का। मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में उसकी संदिग्ध मौत हुई, जिसे आधिकारिक रूप से आत्महत्या बताया गया।
- साल 2021 में एपस्टीन की सहयोगी गिसलेन मैक्सवेल को नाबालिगों की तस्करी और यौन शोषण की साजिश में दोषी ठहराया गया। वह वर्तमान में 20 साल की जेल की सजा काट रही है।