फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk Lesotho Business Opportunities Donald Trump Says no one heard of this african nation

Donald Trump: एलन मस्क अफ्रीकी देश में व्यापार की तलाश में; ट्रंप ने कहा- किसी ने लेसोथो के बारे में नहीं सुना

Thu, 06 Mar 2025 01:58 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 06 Mar 2025 01:58 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि किसी ने लेसोथो नाम के देश के बारे में नहीं सुना है। ट्रंप के मुताबिक एलन मस्क इस दक्षिण अफ्रीकी देश में व्यापार करने की कोशिश कर रहे हैं

विज्ञापन
Elon Musk Lesotho Business Opportunities Donald Trump Says no one heard of this african nation
एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सलाहकार और देश के अरबपति कारोबारी एलन मस्क की भावी योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मस्क अफ्रीका में कारोबारी अवसरों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने कभी लेसोथो के बारे में नहीं सुना है, लेकिन मस्क इस छोटे अफ्रीकी देश में व्यापार के मौकों की तलाश कर रहे हैं। लेसोथो के विदेश मंत्री के हवाले से आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्होंने ट्रंप को अमेरिका के बारे में बोलने की नसीहत भी दी। बता दें कि मस्क का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। यहां की आबादी लेसोथो और उसके 2.3 मिलियन लोगों को मिलाकर गिनी जाती है।

विज्ञापन


अफ्रीकी देश के मंत्री ने दी नसीहत
मंत्री लेजोन मोत्जोने ने कहा, एक दिन पहले कांग्रेस में भाषण के दौरान 'लेसोथो में मस्क के व्यापार' वाली ट्रंप की टिप्पणी पर कुछ लोगों ने ठहाके लगाए थे। यह आश्चर्यजनक होने के साथ-साथ निराशाजनक भी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि कोई भी लेसोथो को नहीं जानता। खासकर तब जब लेसोथो में अमेरिकी दूतावास भी कार्यरत है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मंत्री लेजोन ने कहा कि ट्रंप को 'मुद्दे का सामान्यीकरण नहीं करना चाहिए। उन्हें अपने लिए बोलना चाहिए।'
विज्ञापन


ट्रंप पहले भी दे चुके हैं अपमानजनक बयान
यह पहली बार नहीं था जब ट्रंप ने अफ्रीका के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की हो। अपने पहले कार्यकाल के दौरान, उन्होंने कुछ अफ्रीकी देशों का वर्णन करने के लिए एक भद्दे अपशब्द का इस्तेमाल किया था। उन्होंने गड्ढे वाले शौचालय से तुलना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed