फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk in trouble again, Twitter did not pay office rent

Twitter Office: फिर मुसीबत में मस्क...ट्विटर ने नहीं दिया दफ्तरों का किराया

Wed, 25 Jan 2023 05:25 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सान फ्रैंसिस्को/लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सान फ्रैंसिस्को/लंदन। Published by: Amit Mandal Updated Wed, 25 Jan 2023 05:25 AM IST
सार

सान फ्रैंसिस्को स्थिति ट्विटर मुख्यालय की मालिक कंपनी स्री नाइन मार्केट स्क्वायर ने बताया, उन्होंने ट्विटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। दो माह से किराया नहीं मिला।

विज्ञापन
Elon Musk in trouble again, Twitter did not pay office rent
एलन मस्क। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की वजह से अरबपति कारोबारी एलन मस्क फिर से चर्चा में हैं। असल में ट्विटर ने अमेरिका और ब्रिटेन में अपने दफ्तरों का किराया नहीं दिया है, जिसकी वजह से ट्विटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। अमेरिका में सान फ्रैंसिस्को स्थिति मुख्यालय के लिए ट्विटर को हर महीने करीब 34 लाख डॉलर किराया चुकाना होता है, लेकिन दिसंबर और जनवरी दोनों महीनों का किराया ट्विटर ने नहीं दिया है।

विज्ञापन


दो माह से नहीं मिला किराया
सान फ्रैंसिस्को स्थिति ट्विटर मुख्यालय की मालिक कंपनी स्री नाइन मार्केट स्क्वायर ने बताया, उन्होंने ट्विटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। दो माह से किराया नहीं मिला। एक माह के किराये की राशि तो ट्विटर से सुरक्षा राशि के तौर पर लिए गए लैटर ऑफ क्रेडिट से मिल गई, लेकिन 34 लाख डॉलर का किराया बाकी है। लंदन में क्राउन इस्टेट ने भी कानूनी कार्रवाई शुरू की है, यहां पिकाडिली सर्कस के पास स्थित ट्विटर के दफ्तर का भी दो माह से किराया नहीं मिला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed