फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk claims record new users connected to Twitter, there will be more than one billion people in a year

Elon Musk: यूपी पुलिस ने सुलझाई मस्क की उलझन, उनके ट्वीट पर दिया यह जवाब, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई पोस्ट

Mon, 28 Nov 2022 06:03 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 28 Nov 2022 06:03 AM IST
सार

Elon Musk UP Police : दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के एक ट्वीट पर यूपी पुलिस ने जवाब दिया है। अह यह वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Elon Musk claims record new users connected to Twitter, there will be more than one billion people in a year
एलन मस्क। - फोटो : ANI

विस्तार

ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क लगातार अपने फैसलों को सही साबित करने में जुटे हैं। शनिवार को मस्क ने दावा किया कि ट्विटर पर यूजर साइनअप सर्वकालिक उच्चस्तर पर है और सालभर में एक अरब से ज्यादा लोग होंगे। 

विज्ञापन


यूपी पुलिस ने सुलझाई उलझन
मस्क ने एक ट्वीट कर पूछा कि वे जो ट्वीट करते हैं, उसे उनके काम में शामिल किया जाएगा या नहीं? इसका जवाब उत्तर प्रदेश पुलिस के ट्विटर हैंडल से दिया गया कि अगर वे ट्विटर के जरिये लोगों की समस्या सुलझाते हैं और इसे काम में शामिल किया जाता है, तो उनका ट्वीट करना भी काम में शामिल होगा।
विज्ञापन


एलन मस्क ने किया था यह ट्वीट
एलन मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा, 'वेट, अगर मैं ट्वीट करता हूं, तो क्या यह मेरे काम में गिना जाएगा?' ट्विटर पर काफी सक्रिय रहने वाले मस्क के इस ट्वीट ने भी सुर्खियां बटोरी। यूपी पुलिस का ध्यान भी इस ट्वीट पर गया। इसके बाद यूपी पुलिस ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा, 'वेट अगर यूपी पुलिस ट्वीट पर आपकी प्रॉब्लम सॉल्व करती है, तो क्या वह काम माना जाएगा?' यही नहीं, यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। साथ ही लिखा, 'हां, यह माना जाएगा!' अब यूपी पुलिस की यह पोस्ट वायरल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

मस्क अब अपना स्मार्टफोन भी लॉन्च करेंगे
हाल ही में एक ट्वीट के रिप्लाई में मस्क ने कहा कि वे एक वैकल्पिक फोन लाएंगे। दरअसल एपल और गूगल द्वारा प्ले-स्टोर से ट्विटर के हटाए जाने को लेकर ट्विटर पर चर्चा हो रही थी जिसके रिप्लाई में एलन मस्क ने फोन लाने की बात कही। एलन मस्क ने अपने ट्वीट में कहा, "मैं निश्चित रूप से आशा करता हूं कि ऐसी नौबत नहीं आएगी, लेकिन हां, अगर कोई अन्य विकल्प नहीं रहा, तो मैं एक वैकल्पिक फोन बनाऊंगा।" 



दरअसल वीडियो पॉडकास्ट 'द लिज व्हीलर शो' की होस्ट लिज व्हीलर ने हाल ही में एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर एपल और गूगल अपने एप स्टोर से ट्विटर को हटा दें तो क्या होगा। लिज व्हीलर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अगर एपल और गूगल अपने एप स्टोर से ट्विटर को हटा देते हैं, तो मस्क को अपना खुद का स्मार्टफोन मार्केट में लाना चाहिए। आधा देश खुशी-खुशी जासूसी करने वाले आईफोन और एपल को छोड़ देगा। इस आदमी ने मंगल तक जाने के लिए रॉकेट बनाया है, एक छोटा सा स्मार्टफोन तो काफी आसान काम होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed