फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Elon Musk announces video and audio call features on the social media platform X

Elon Musk: मेटा के सभी प्लेटफॉर्म्स को अकेले टक्कर देगा X! मस्क का एलान- कर सकेंगे वीडियो और ऑडियो कॉल

Thu, 31 Aug 2023 01:34 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 31 Aug 2023 01:34 PM IST
सार

वाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक की तरह ही अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो और ऑडियो कॉल कर सकेंगे। इसकी जानकारी खुद दिग्गज कारोबारी एलन मस्क ने दी है। 

विज्ञापन
Elon Musk announces video and audio call features on the social media platform X
elon musk x - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने पिछले साल जब से ट्विटर पर अपना कब्जा जमाया है, तब से वह न जाने कितने बदलाव कर चुकेंगे। पहले सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म का नाम ही बदल दिया। उन्होंने इसका नाम ट्विटर से बदलकर एक्स रख दिया है। वहीं अब वह मेटा के सभी प्लेटफॉर्म्स को अकेले टक्कर देने के लिए तैयार हैं। इस क्रम में, उन्होंने एक बड़ा एलान किया है। 

विज्ञापन


दरअसल, वाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक की तरह ही अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो और ऑडियो कॉल कर सकेंगे। इसकी जानकारी खुद दिग्गज कारोबारी एलन मस्क ने दी है। उन्होंने बताया ये फीचर कहां-कहां काम कर सकेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नए फीचर का लाभ सभी तरह के फोन और लैपटॉप में ले सकेंगे। एंड्रॉयड, आईओएस और लैपटॉप में इस फीचर का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकेगा। वहीं, वीडियो और ऑडियो कॉल के लिए किसी का फोन नंबर पता होने की जरूरत नहीं होगी। नंबर जाने बिना भी एक्स के जरिए लोग एक दूसरे से बात कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed