{"_id":"5ff8f7945b68290bd72b10ed","slug":"elections-should-be-held-soon-in-pakistan-to-remove-imran-khan-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान सरकार को हटाने के लिए जल्द कराए जाएं चुनाव : अब्बासी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इमरान खान सरकार को हटाने के लिए जल्द कराए जाएं चुनाव : अब्बासी
Sat, 09 Jan 2021 05:53 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 09 Jan 2021 05:53 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के वरिष्ठ नेता शाहिद खकान अब्बासी ने शुक्रवार को कहा कि देश को संकट से बाहर निकालने के लिए जल्द चुनाव कराए जाएं।
विज्ञापन
मौजूदा इमरान खान सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही हमें शासकों से छुटकारा मिलेगा और यह देश के लिए बेहतर होगा। सीलबंदी चुनावों का प्रयोग नाकाम रहा है और सरकार प्रधानमंत्री नहीं बल्कि कोई और चला रहा है।
विज्ञापन
अब्बासी इन दिनों लंदन में हैं और उन्होंने पार्टी सुप्रीमो और पूर्व पीएम नवाज शरीफ से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने नवाज के बड़े भाई और पार्टी अध्यक्ष शहबाज शरीफ का संदेश नवाज तक पहुंचाया।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि दोनों नेता नवाज के साथ अगली बैठक में सीनेट के अगले सत्र के लिए पार्टी की रणनीति और सरकार विरोधी अभियान के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। अब्बासी ने कहा कि हम गिरफ्तारी से नहीं डरते हैं।
विपक्ष सीनेट चुनाव में हिस्सा लेगा। अब्बासी 11 पार्टियों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेट मूवमेंट के महासचिव भी है। यह गठबंधन भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर इमरान सरकार के खिलाफ पाकिस्तान में प्रदर्शन कर रहा है।