फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Eight terrorists killed in Khyber Pakhtunkhwa, one soldier also killed

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों और पाकिस्तानी सेना के बीच मुठभेड़, आठ आतंकी ढेर, एक सैनिक की भी मौत

Thu, 06 Apr 2023 12:55 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकिस्तान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकिस्तान Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 06 Apr 2023 12:55 PM IST
सार

सेना की मीडिया आईएसपीआर (इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस) ने एक बयान में कहा है कि अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान में सुरक्षा बलों ने आठ आतंकवादियों को मार गिराया। जबकि एक सैनिक की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Eight terrorists killed in Khyber Pakhtunkhwa, one soldier also killed
बरामद हथियार और गोला बारूद (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक आतंकवादी ठिकाने पर रात भर की गई छापेमारी में आठ आतंकवादी मारे गए। वहीं एक सैनिक की भी मौत हो गई।  

विज्ञापन

सेना की मीडिया आईएसपीआर (इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस) ने एक बयान में कहा है कि अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान में सुरक्षा बलों ने आठ आतंकवादियों को मार गिराया। जबकि एक सैनिक की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन

हथियार और गोला-बारूद जब्त

एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसके जवाब में सैनिकों ने कार्रवाई की। इस दौरान आतंकवादी कमांडर जन मुहम्मद उर्फ चार्ग सहित आठ आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए, जो सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों और निर्दोष नागरिकों की हत्या में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार से ज्यादा कार्रवाई

बता दें, फिलहाल सेना ने अभी तक मारे गए आतंकवादियों के समूह की पहचान नहीं की है। पाकिस्तान में आतंकी हमले बढ़ने के बाद सरकार ने इसके खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी को लेकर यह कार्रवाई की गई थी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अभी तक कम से कम 1,960 अभियान चलाए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed